माइक्रो डोनेशन को लेकर भाजपाईयों ने की बैठक – नमो एप से जुड़कर पार्टी फंड में डोनेट करने की अपील

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तरी मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू एवं जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, मंडल प्रभारी डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी ने शिरकत की।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने माइक्रो डोनेशन के विषय में बताया। कहा कि हम सब नमो एप के माध्यम से जुड़कर पार्टी फंड में डोनेट करेंगे। साथ ही 10-10 लोगों को भी इस एप में जोड़कर डोनेशन करवाएंगे। इससे हम लोग के कार्य पद्धति में कैशलेस भुगतान कैसे किया जाता है इसकी भी आदत पड़ेगी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा अध्यक्ष किशन शुक्ला युवा मोर्चा, पूजा पांडे महिला मोर्चा, धर्मराज सिंह मौर्य किसान मोर्चा, अनिल गौतम अनुसूचित मोर्चा, संजय कुमार श्रीवास्तव, द्विवेदी महामंत्री, राम प्रसाद मौर्या, नीता गुप्ता, अमित शुक्ला उपाध्यक्ष, अमित सिंह, दीपक कुमार, रिंकू पुरी नगर मंत्री एवं महिला मोर्चा से अंजू त्रिपाठी, भारती गांधी, सुनिधि तिवारी सेक्टर संयोजक मनोज विद्यार्थी, दीपक त्रिपाठी सौरव यादव, जिला कार्यालय प्रभारी मनोज गांधी, सुमित द्विवेदी, संतोष तिवारी, वैभव मिश्रा, सुनीता गुप्ता, अजय गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, नीरज कक्कड़, वसीम खान, राजेंद्र मल्होत्रा उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.