मृतक बन्दी की मृत्यु के संबंध में साक्ष्य 27 तक प्रस्तुत करें

न्यूज़ वाणी

*मृतक बन्दी की मृत्यु के संबंध में साक्ष्य 27 तक प्रस्तुत करें*

एटा। उप जिला मजिस्ट्रेट अलीगंज मानवेन्द्र सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विचाराधीन बन्दी गुड्डू पुत्र भगवान सिंह निवासी कांशीराम कालौनी अलीगंज थाना अलीगंज जिला एटा की मृत्यु 17 जून 2021 को हो चुकी है। उक्त बंदी के संबंध में मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिलाधिकारी द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट अलीगंज को नामित कर जांच आख्या चाही गई है। मृतक बन्दी के संबंध में जो भी व्यक्ति जानकारी रखते हैं, और वह व्यक्ति अपना लिखित/मौखिक साक्ष्य देना चाहते हैं तो वह 27 अप्रैल 2022 तक किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट अलीगंज के कार्यालय कक्ष में उपस्थित होकर दे सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.