पृथ्वी दिवस पर प्रकृति प्रेम का पढ़ाया पाठ – समाजसेविका ने बच्चों के साथ मिलकर पौधों का किया रोपण

फतेहपुर। अमर क्रांति फाउंडेशन की संचालिका एवं समाजसेविका सौम्या सिंह पटेल ने पृथ्वी दिवस पर प्रकृति प्रेम का पाठ पढ़ाया। उन्होने सभी लोगों का आहवान किया कि धरती मां को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाए। उन्होने बच्चों के साथ मिलकर कई पौधों का रोपण भी किया।
ग्राम बहबलपुर के प्राइमरी पाठशाला के बच्चों को पृथ्वी दिवस पर समाजसेविका सौम्या सिंह पटेल ने प्रकृति प्रेम का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि लगाए गए पौधों में प्रतिदिन पानी डालें। बच्चों के माध्यम से समाज के लोगों के लिए भी ये सन्देश दिया कि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत एक पेड़, एक जानवर या फिर एक इंसान को होती है, पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती है। इसलिए मातृ पृथ्वी को एक सुनहरे भविष्य के लिए बचाएं। संचालिका ने यह भी कहा कि वक्त के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इस कदर हो रहा है कि समय से पहले की सभी संसाधन खत्म हो सकते हैं। ऐसे में मनुष्य के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इसी मुश्किल को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.