डीएम की अध्यक्षता मे ग्राम पंचायत पतौरा भूसा दान, महादान, अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया- 

डीएम की अध्यक्षता मे ग्राम पंचायत पतौरा भूसा दान, महादान, अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया– 

ब्यूरो मुन्ना बक्श

बाँदा। जनपद बाँदा के गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों भरण पोषण हेतु ’’भूसा दान महादान अभियान’’ चल रहा है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी बाँदा अनुराग पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत पतौरा विकास खण्ड महुआ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भूसा दान महादान अभियान के अन्तर्गत ग्राम पतौरा में विनीता त्रिपाठी ग्राम प्रधान के द्वारा 60 कुन्तल, ग्रामवासी पतौरा ओमप्रकाश शुक्ला 10 कुन्तल, भरतबाबू त्रिपाठी, 05 कुन्तल, शिवकिशोर त्रिपाठी 05 कुन्तल, देवीदयाल तिवारी 05 कुन्तल, रामऔतार द्विवेदी 05 कुन्तल, ओमकार त्रिपाठी 05 कुन्तल, अशोक कुमार शुक्ला 05 कुन्तल एवं रामबिहारी, ग्राम प्रधान तेरा द्वारा 50 कुन्तल, रेखा देवी ग्राम प्रधान नगनेधी द्वारा 10 कुन्तल तथा शान्ती देवी पत्नी रामआसरे शुक्ला ग्रामीण महुआ ने अपने बच्चो को न देकर अपने 04 बीघा फसल का पूरा भूसा दान किया गया। भूसा दान महादान अभियान के अन्तर्गत आज ग्राम पंचायत पतौरा में लगभग 180 कुन्तल दान के माध्यम से भूसा प्राप्त हुआ। अब तक जिलाधिकारी बॉंदा सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण द्वारा निम्नवत भूसा दान में प्राप्त किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, बॉंदा 270 उप जिलाधिकारी बॉंदा 255 उप जिलाधिकारी बबेरू 195 उप जिलाधिकारी अतर्रा 0
उप जिलाधिकारी नरैनी 70
उप जिलाधिकारी पैलानी 45
जिला विकास अधिकारी,बॉंदा 100 उपायुक्त श्रम रोजगार बॉंदा 30 उप कृषि निदेशक बॉदा 0
जिला कृषि अधिकारी, बॉंदा 20
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बॉंदा 60 समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जनपद बॉंदा 305 खण्ड विकास अधिकारी, बडोखरखुर्द 77 खण्ड विकास अधिकारी, तिन्दवारी 150 खण्ड विकास अधिकारी, जसपुरा 66खण्ड विकास अधिकारी, नरैनी 400 खण्ड विकास अधिकारी, बबेरू 150
खण्ड विकास अधिकारी, महुआ 65
खण्ड विकास अधिकारी,बिसण्डा 50खण्ड विकास अधिकारी, कमासिन 400 योग 3335 कुन्तल जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम सम्बोधित करते हुये कहा गया कि जनपद बांदा में भूसा दान महादान अभियान की शुरूआत दिनांक 12.04.2022 से गया प्रसाद साहू निवासी ग्राम पिपरगवां जिनकी उम्र 86 वर्ष है, से की गई थी। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत पतौरा विकास खण्ड महुआ में उपर्युक्त भूसादान दाताओं को माला पहनते हुये मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी किसान भाईयों से अपील किया कि गौशालाओं में संरक्षित बेजुबान गौवंशों के लिये विनीता त्रिपाठी ग्राम प्रधान व उक्त भूसा दान दाताओं से प्रेरणा लेकर स्वयं कुछ प्रतिशत भूसा दान करे और दूसरों को भी दान करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपने-अपने जानवरों को खूटे से बांधकर रखे ताकि किसी अन्य किसान भाई की फसल को नुकसान न करें और बेजुबान जानवरों के लिये दान अवश्य करें। दानग्रही में आपका नाम जरूर आयेगा।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0पी0 सिंह, खण्ड विकास अधिकारी महुआ संजीव बघेल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, लेखपाल, सचिव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।
उपरोक्त कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी बॉंदा द्वारा प्राथमिक विद्यालय पतौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के समय सुमन प्र्रधानाध्यापिका, वन्दना सहायक अध्यापिका, रानी निरंजन सहायक अध्यापिका एवं टेकूराम शिक्षामित्र उपस्थित मिले। जिलाधिकारी द्वारा कक्षा-ं1 से लेकर कक्षा-5 तक के बच्चों की कक्षाओं में जाकर पठन पाठन कार्य का जायजा लिया गया। कक्षा-1 व 2 पंकज, अंशुल से गिनती/पहाडा सुना गया जिसमें किसी बच्चे द्वारा गिनती एवं पहाडा, हिन्दी वर्णामाला कखग तक नही सुना पाये। इसी प्रकार कक्षा- 3 की कक्षा में पढ रहे बच्चे रिंकी, जगरूप, सन्दीप, अर्पित, आस्था, सुमित आदि से भी गिनती/पहाडा सुना गया परन्तु किसी बच्चे द्वारा 100 तक गिनती एवं 10 तक का पहाडा नही सुना पाये। कक्षा-5 में पढ रहे बच्चे आरती, राघुवी, रामू, आदर्श, अनन्त त्रिपाठी से कक्षा-4 की हिन्दी की किताब पढवाया गया जिसमें मात्र अनन्त त्रिपाठी ही शुद्व हिन्दी पढ पाया शेष बच्चो को हिन्दी तक नही पढ पाये। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित सुमन प्रधानाध्यापिका, वन्दना सहायक अध्यापिका, रानी निरंजन सहायक अध्यापिका एवं टेकूराम शिक्षामित्र का स्पष्टीकरण मॉग गया साथ ही निर्देशित किया गया कि एक माह में शिक्षा का सुधार करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.