कैबिनेट मंत्री नंदी का भाजपाईयों ने किया स्वागत – प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य: नंद गोपाल

फतेहपुर। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का शनिवार को शहर आगमन पर भाजपाईयों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात श्री नंदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होने कहा कि विभागों में भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भाजपा के उत्तरी मंडल नगर कार्यालय पहुंचे। जहां पदाधिकारियों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं युवा वैश्य परिषद के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल की अगुवाई में समाज के लोगों ने भारी-भरकम माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के पश्चात कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। सभी वर्गों के लिए जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ सभी को पहुंचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि योजनाओं व विभागों में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत मंे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि सपा, बसपा अब समाप्ति की ओर हैं। जनता इन दलों को नकार चुकी है। अब इनका कोई अस्तित्व नहीं रह गया है। स्वागत करने वालों में उत्तरी मंडल के महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, ऋषभ गुप्ता, पंकज राजपूत, पूजा पांडेय, किशन शुक्ला, दीपक त्रिपाठी, सौरव यादव, ग्रामीण प्रताप सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, मनीष गुप्ता, लालजी यादव, अजय गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अमित गुप्ता, बद्री विशाल गुप्ता, धर्म सिंह मौर्य के अलावा बब्लू गुप्ता, सावन गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, अरूण जायसवाल, आशीष अग्रहरि आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.