पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप, रेहाना के पिता शाबिर का कहना है कि बेटी बोलती रही लेकिन घर ना टूटे ध्यान नहीं दियाल 

 

 

डूंगला में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसके पिता ने उसी के पति पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं, ससुराल पक्ष ने इसे हार्ट अटैक से मौत होना बताया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

DYSP नगेंद्र कुमार ने बताया कि डूंगला में रहने वाली रेहाना बेगम की मौत हो गई है। ससुराल पक्ष से हार्ट अटैक बता रहा है जबकि रेहाना के पिता निकुंभ निवासी शाबिर पुत्र सुबानशाह ने हत्या की आशंका जताई है। शाबिर ने रिहाना के पति डूंगला निवासी अलीशेर पुत्र सुबन शाह मेवाती पर ही हत्या का आरोप लगाया है। नगेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या की आशंका पर मामला दर्ज किया गया। अब इसकी जांच शुरू कर दी है।

गले में दिखा फांसी का निशान

रिपोर्ट में बताया कि रेहाना और अलीशेर की शादी 14 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी है। लेकिन करीब 4 साल से अलीशेर लगातार रेहाना को तंग कर रहा था। अचानक सुबह खबर आई थी रेहाना की मौत हो चुकी है। इस पर परिवार जब डूंगला पहुंचा तो देखा रेहाना एक खाट पर लेटी है। परिवार का कहना है कि उसके गले में हल्का काला निशान है जो फांसी के फंदे का है। हालांकि उनको निशान स्पष्ट नहीं दिखाई दिया। सूचना पर डिप्टी नगेंद्र कुमार, डूंगला थानाधिकारी सुरेश खटीक मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर पीहर पक्ष को सौंप दिया।

रेहाना के पिता शाबिर का कहना है कि 1 साल से उनकी बेटी लगातार कहती रही कि उसका पति उसे कभी भी मार सकता है। लेकिन बेटी का घर ना टूटे यह सोचकर रेहाना की बात पर ध्यान नहीं दिया। लगभग 10 महीने पहले उसके पति ने उसको घर से भी निकाल दिया था, लेकिन वापस समझा कर उसे भेज दिया गया। शाबिर ने अपने दामाद पर किसी महिला से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया और बताया कि इसी वजह से लगातार दोनों के बीच में विवाद हो रहा था। रेहाना के विरोध करने पर अलीशेर उसे उसके साथ मारपीट करता था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.