पीडब्ल्यूडी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के चुनाव में नीरज बने अध्यक्ष – अन्य पदों के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

फतेहपुर। पीडब्ल्यूडी मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन के पश्चात संगठन के पदों पर चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर नीरज कुमार ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी अभिषेक शुक्ल को दो वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। नीरज कुमार को 23 वोट व अभिषेक शुक्ला को मात्र 21 वोट से ही संतोष करना पड़ा। चुनाव अधिकारी द्वारा नीरज को विजई घोषित किया गया। संगठन के शेष अन्य पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस दौरान संगठन ज़िंदाबाद के गगनचुंबी नारों से वातावरण गूंज उठा।
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी प्रांगण में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का दो वार्षिक चुनाव का आयोजन किया गया। चुनाव अधिकारी आलोक कुमार शुक्ला व राहुल कुमार सिंह द्वारा निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराए जाने के पश्चात नवनिर्वाचित एवं चुने हुए प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिखाई गई। जनपद इकाई के कर्मचारियों ने प्रान्तीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं अन्य अतिथियों को माला-फूल, अंगवस्त्र, मोमेन्टों देकर कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष पद के अतिरिक्त अन्य सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर संतरोहन कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. अशफाक खां, जिला उपाध्यक्ष पद पर शत्रुघ्न, जिला सचिव शिव कुमार, जिला संयुक्त सचिव शैलेश सिंह, जिला संगठन सचिंव दुर्गेश कुमार, जिला वित्त सचिव अशोक कुमार व जिला सम्प्रेक्षक राशिद नसीर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जनपद इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ कर्मचारियों ने उन्हें अध्यक्ष चुना है। वह उन सभी की आशाओं पर खरा उतरते हुए कर्मचारियों के मान सम्मान रक्षा करने एवं सभी कर्मियों को अपने परिवार की तरह संकट के समय कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं जनपद संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.