पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य – उन्हें विधायक चुनकर पूर्व मंत्री को जनता ने दी सच्ची श्रद्धांजलि: ऊषा

 

ऐरायां/फतेहपुर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य की 15 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया गया। धर्मपत्नी एवं विधायिका ऊषा मौर्या ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते कहा कि जनता ने भारी मतों से विधायक बनाकर उनके स्वर्गीय पति को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। वे नतमस्तक हैं।
सुल्तानपुर घोष स्थित रामपाल मौर्य पीजी कॉलेज में कॉलेज के संस्थापक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य की 15 वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर श्रद्धासुमन समर्पित किए गए। व्यक्तित्व एवं कृतित्व को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जहां मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य के चित्र पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में उनकी धर्मपत्नी एवं हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से उन्हें भारी बहुमत से जिताया है वे उनके विश्वास पर खरा उतरने की हमेशा कोशिश करेंगी। वे स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य के सपनों को पूरा करने के साथ साथ जरूरत पड़ी तो अन्याय के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेंगी। अधिक से अधिक विकास के लिए सरकार से लड़ा जाएगा और सदन में जोरदारी से बात रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि न गलत करें और न गलत सहें। वे जनता के साथ जनता की लड़ाई लड़ती रहेंगी। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि आज संविधान खतरे में है। दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के साथ साथ महिलाओं के साथ अत्याचार और दुराचार बढ़ रहा है। देश को सांप्रदायिकता की आग से निकालने के लिए वे भाईचारे की लड़ाई लड़ती रहेंगी। वरिष्ठ पत्रकार राजेश माहेश्वरी ने भी स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य के साथ बिताए पलों को याद किया। बस्ती से आईं 12 वर्षीय एजुकेशन एक्टिविस्ट जिया मौर्या ने अपने संबोधन से सबको हैरत में डाल दिया। विधायक ऊषा मौर्या ने शील्ड देकर एजुकेशन एक्टिविस्ट को सम्मानित किया। लखनऊ के आशुतोष पांडेय एवं रायबरेली के अनुज पांडेय ने मुन्ना लाल मौर्य के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। आदित्य मुन्ना मौर्य ने कहा कि उनके पिता की इतनी बड़ी शख्सियत थी कि लाखों लोगों ने आंखों को नम कर के विदाई दी थी। जनता ने उनकी धर्मपत्नी एवं मेरी माता को विधायक बना कर जो आशीर्वाद दिया है उसको कभी नहीं भूलेंगे। इस मौके पर राज कुमार मौर्य एडवोकेट, वली उल्ला, प्रेमपाल, गंगा प्रसाद पाल, गुरु प्रसाद चौरसिया, ननकू प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर फौजी, शहंशाह, अशोक सिंह, रुक्कू यादव, कमलेश पाल, रमेश सिंह यादव, नरसिंह यादव, देवीदीन मौर्य, सुरेंद्र मौर्य प्रधान, कृष्णा यादव प्रधान, राजेंद्र प्रधान, मनोज प्रधान, भूरा महाराज, शीबू खान, तेज सिंह यादव, रंजीत सिंह, सिकंदर नकवी, गोवर्धन, कमलेश मौर्य, योगेंद्र मौर्य लाला, मुन्ना यादव, मनोज मौर्य मौजूद रहे। संचालन मनोवैज्ञानिक डॉ राजेश शर्मा ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.