महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पत्नी के जन्मदिन पर अजान के वक्त गाना बजाया सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया

 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अजान के समय तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में रेलवे के सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सब इंस्पेक्टर किशोर मलकुनाइक औरंगाबाद की अमृतसाई प्लाजा सोसायटी में रहते हैं। रविवार को उनकी पत्नी का बर्थडे था और वे शाम करीब 7 बजे अपने घर पर पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके घर से सटी मस्जिद में अजान शुरू हुई और किशोर लगातार अपना गाना तेज आवाज में बजाते रहे। उन्होंने जानबूझकर अपना ब्लूटूथ स्पीकर अपनी खिड़की के सामने रखा था।

इस मामले में सफाई देते हुए आरोपी सब इंस्पेक्टर ने कहा, “23 अप्रैल को अचानक रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस आई, उस समय हम अपने घर में पार्टी कर रहे थे। कल्पना कीजिए कि एक ब्लूटूथ स्पीकर कितना शोर करेगा?

सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस किया कड़ी जांच के बाद 
स्थानीय निवासी शेख शफीक, शेख शब्बीर, इमरान खान, मुदस्सिर अंसारी और अन्य ने सतारा पुलिस स्टेशन के कंट्रोल रूम में फोन कर किशोर मलकुनाइक के खिलाफ शिकायत दर्ज की। इसके बाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र मलाले, सब-इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पार्टी रुकवाकर मामले में जांच शुरू की। पुलिस की एक टीम ने सिल्क मिल इलाके में सफा मस्जिद के बाहर पहुंची और इस बात का पता लगाया कि क्या वाकई किशोर के घर से आवाज यहां आ सकती है। कड़ी पड़ताल के बाद सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

खिड़की पर रखा ब्ल्यूटूथ स्पीकर भी हुआ बरामद
पुलिस को मलकुनाइक के बेडरूम की खिड़की पर रखा ब्लूटूथ स्पीकर बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद, मलकुनाइक ने संगीत बजाना स्वीकार किया। पुलिस ने कथित तौर पर स्पीकर को जब्त कर मलकुनाइक के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (बी), (सी) और महाराष्ट्र पुलिस की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है।

तीन साल की जेल दोष साबित हुआ 
मामले की जांच सतारा थाना के सब-इंस्पेक्टर कराले कर रहे हैं। आरोप साबित होने पर मलकुनाइक को तीन साल तक की जेल हो सकती है। वर्तमान में मलकुनाइक स्थानीय अदालत में जमानत के लिए आवेदन करने की कोशिश में हैं।
केस दर्ज करने के बाद पुलिस मलकुनाइक दंपति को पुलिस स्टेशन ले आई और देर रात एक बजे तक पूछताछ करती रही।

आरोपी,इसके पीछे एक बड़ी साजिश है
किशोर मलकुनाइक ने आगे आरोप लगाया, ‘हम इस समाज में लंबे समय से रह रहे हैं। कई मुस्लिम आसपास रहते हैं और हमारे बीच कभी कोई विवाद नहीं रहा। फिर भी अगर मैं अपने घर में संगीत बजाता हूं तो विवाद पैदा हो जाता है… यह अस्वीकार्य है। इसके पीछे वाकई एक बड़ी साजिश है!’ उन्होंने कहा कि उन्होंने अजान के दौरान मस्जिद के सामने कभी भी लाउडस्पीकर नहीं बजाया, जबकि पुलिस ने उनके खिलाफ ऐसा करने के लिए मामला दर्ज किया है।

कमिश्न, शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे द्वारा पूरे राज्य में अजान पर प्रतिबंध को लेकर दी गई चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन शहर में स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता ने कहा कि शहर में जो भी शांति भंग करने का प्रयास करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की पॉलिसी साफ है। हम शहर में शांति बनाए रखना चाहते है। जो भी शहर में शांति भंग करने का प्रयास करेगा उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.