भीषण गर्मी में टेंट लगाकर रह रहा परिवार,पंचायत और न प्रशासन कोई मदद कर रहा है।

 

बीते रविवार को ग्राम गमाकर में खेतों की नरवाई में लगी आग से एक परिवार का घर भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के समय घर पर कोई नहीं था। इस कारण बहुत समय तक घर में आग लगने का पता नहीं चला। जब घर से आग की तेज लपटें उठीं तो ग्रामीणों ने परिवारजनों को सूचना दी। तब तक देर हो चुकी थी और घर गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। आग लगने से करीब 3 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

घटना के छह दिन बाद अब परिवार के लोग खुले में टेंट लगाकर रह रहे हैं। वहीं अभी तक इन्हे कोई शासकीय मदद भी नहीं मिली है। पूरी घटना बीते रविवार दोपहर 2 बजे की है। ग्राम गमाकर में खेतों में लगी आग कुर्मी परिवार के घर तक पहुंच गई। आग लगने के समय घर वाले बाहर गए हुए थे। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को बुलाया। एक घंटे बाद आई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुष्पा बाई कुर्मी ने बताया कि रविवार के दिन खेतों की नरवाई से घर में आग लग गई थी, घर पर कोई नहीं था और जब तक आग लगने का पता चला‌। तब तक सब सामान जल चुका था।

आग लगने से गृहस्थी व राशन का सामान भी जल चुका गया। अब टेंट में रहकर गुजारा कर रहे हैं। प्रशासन भी कोई मदद नहीं कर रहा। हालात इतने बुरे हैं कि अब स्वयं आग में जल जाने की इच्छा हो रही है। वहीं रवि कुर्मी ने बताया कि खेतों की नरवाई से घर में आग लगी, इसमें हमारी कोई गलती नहीं थी। दूसरे लोगों ने खेतों में आग लगाई और हमारा घर जलकर खाक हो गया। अब न तो पंचायत और न प्रशासन कोई मदद कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.