पारा 44 के पार, गर्मी से इंसान हो उठा बेहाल – गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियों ने भी पसारे पैर – छुट्टी के समय घर जाते स्कूली बच्चों के मुरझा जाते चेहरे

फतेहपुर। भगवान भास्कर के प्रचंड स्वरूप के चलते आम जनजीवन खासा बेहाल दिख रहा है। तेज धूप के चलते लोग दोपहर समय घरों में ही कैद नजर आते हैं। धूप के चलत सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। गर्मी अपने पूरे प्रचंड रूप धारण कर चुकी है। बढ़ती गर्मी के वजह से आम जन जीवन खासा प्रभावित हो रहा है। सुबह दस बजते ही तेज धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। मौसम का मिजाज दिनो दिन गर्म होता जा रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के यत्न कर रहे हैं। गर्मी से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। छुट्टी के समय घर जाने वाले स्कूली बच्चों के चेहरे मुरझाए हुए दिखाई देते हैं। बच्चे भी धूप से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखते हैं।
शनिवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। जिससे लोग बेहाल हो उठे। जरूरी कार्यों से निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के यत्न करते रहे। कोई छाता लेकर तो महिलाएं मुंह ढके नजर आईं। वही तरण तालों मे भी लोग पहुंच कर गर्मी से बचाव के यत्न करते दिखाई दिए। पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। तेज धूप के चलते दोपहर के समय लोग घरों से निकलना मुनासिब नही समझते है। जिसके चलते सडकों पर सन्नाटा पसरा रहता है। गर्मी की बढ़ती दस्तक के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। संका्रमक बीमारियों की चपेट में सर्वाधिक नौनिहाल ही नजर आ रहे हैं। तेज धूप के चलते नौनिहाल के हाल बेहाल हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय से लेकर निजी नर्सिंग होमों तक गर्मी के चलते संक्रामक बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। चिकित्सक बताते है कि गर्मी की बढ़ती दस्तक के चलते तेज धूप में निकलना स्वास्थ्य के लिए खासा हानिकारक साबित हो सकता है। धूप से बचाव के यत्न करने चाहिए तथा साथ ही साथ ग्लूकोज का अधिक से अधिक मात्रा मे सेवन करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.