भाजपा नोएडा का 3 दिवसीय ज़िला प्रशिक्षण वर्ग का आज दूसरा दिन में रहे आत्म निर्भर भारत से ले कर कार्यकर्ता निर्माण के विषय

भाजपा नोएडा का 3 दिवसीय ज़िला प्रशिक्षण वर्ग का आज दूसरा दिन में रहे आत्म निर्भर भारत से ले कर कार्यकर्ता निर्माण के विषय

रामकिशोर अवस्थी

गौतम बुद्ध नगर 1 मई 2022 को भाजपा नोएडा महानगर का ज़िला प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन में 7 सत्र रहे। कार्यक्रम – सेक्टर 62, अवीयर एजुकेशन हब में हो रहा है।

पहला सत्र श्री मयंक गोयल जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने लिया, इनका विषय था भाजपा की कार्य पद्धति और संगठन संरचना में कार्यकर्ता की भूमिका, जिसमें उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। राष्ट्र सर्वोपरि का हमारा विचार सर्वोपरि है. वन फॉर ऑल एंड ऑल फॉर वन, टीम स्पिरिट का भाव सबको साथ लेकर चलना सबका विश्वास अर्जित करना। यह कुछ बुनियादी ढांचे पर आज पार्टी खड़ी है हमारी विशिष्ट कार्य पद्धति में मूलत है चार बातों का विचार आवश्यक होता है योजना बनाना योजना का क्रियान्वयन क्रियान्वयन के दरमियान उचित स्तर पर मॉनिटरिंग एवं समाप्ति के बाद समीक्षा करना।

दूसरा सत्र रहा सोशल मीडिया की समझ, जिसको लिए प्रदेश सह संयोजक श्री हर्ष चतुर्वेदी ने बताया सोशल मीडिया का शब्द विभाजन दो टुकड़ों में किया जाता है सोशल यानी सामाजिक और मीडिया क्योंकि यह वेब पर प्रकाशित होता है, एक बड़े जनसमूह तक पहुंचता है इसलिए सोशल मीडिया माध्यम व्यक्तिगत बातचीत का विकल्प भी होता है। हालांकि इन सामाजिक संचार साधनों के विभिन्न उपयोग हो सकते हैं सोशल मीडिया के उपयोग में एक बड़ा अंतर यह है कि एक पारंपरिक पेपर आधारित मीडिया और टेलीविजन में सूचना का एक बिंदु और कई दर्शक होते हैं जबकि सोशल मीडिया के मामले में सूचना और प्राप्तकर्ता का संवाद दो तरफा होता है।

तीसरा सत्र रहा पिछले 6 वर्षों में अंत्योदयी पहल, जिसको लिया श्री नबाब सिंह नागर अध्यक्ष गन्ना संस्थान उत्तर प्रदेश ने, उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी अंतोदय की संकल्पना में विश्वास करती है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था हमारी भावना और सिद्धांत है कि मेले को चले अनपढ़ सीधे-साधे लोग हमारे नारायण हैं, हमें इनकी पूजा करनी है यह हमारा सामाजिक एवं मानव धर्म है जिस दिन हम इनके पक्के घर बनवा देंगे, इनको उद्योग और शिक्षा देंगे उसी दिन हमारा भाव व्यक्त होगा। भाजपा सरकार इसी दिशा में काम कर रही है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को करोना महामारी से लड़ने के लिए भारत की जीडीपी के 10% के बराबर 20 लाख करोड़ रुपए के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करी। प्रधानमंत्री जन धन योजना, गरीब कल्याण योजना, आत्म निर्भर भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि योजनाओं के द्वारा हम उसी अंत्योदय की कल्पना को पूरा करने में लगे हैं।

चौथा सत्र रहा आत्म निर्भर भारत, जिसको लिए रमेश गौर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने लिया। उन्होंने बताया वैश्विक महामारी करोना जब सामने आया तब सारे कारोबार, सेवा बंद हो गए थे, सभी जगह लॉकडाउन लग गया था। ऐसे में सारी आर्थिक गतिविधि ठप हो गई थी। पूरे विश्व से हम अलग हो गए थे और हमारी अर्थव्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई। ऐसे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस अपदा को अवसर के रूप में देखा और देश को एक नई सोच मिली। आत्मनिर्भर भारत के द्वारा आज आत्मनिर्भरता समाज के हर व्यक्तित्व एवं हर समुदाय के बीच पहुँच रही है। इसी आत्मनिर्भर भारत के लिए 12 मई 2020 को प्रधानमंत्री ने 20 लाख 97,000 करोड़ रुपया का पहला पकेज घोषित हुआ।

*पाँचवा सत्र रहा भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य, जिसको लिया श्री अनिल अग्रवाल राज्य सभा सांसद ने लिया*
उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी कैसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है, हम भारत को शुद्ध समृद्ध एवं स्वाबलंबी राष्ट्र हो जिसका दृष्टिकोण आधुनिक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध हो और जो प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से गर्व प्रेरणा ग्रहण करता हो उसी की दिशा में कार्यरत हैं। पूजनीय अटल बिहारी वाजपेई जब प्रधानमंत्री बने तब देश ने रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए, पोखरण परीक्षण II के बाद देश परमाणु शक्ति संपन्न बना। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी मेक इन इंडिया पर बहुत जोर दिया जा रहा है जिससे रक्षा मंत्रालय में बड़े पैमाने पर भारतीय कंपनी रक्षा उपकरणों पर कार्य कर रही है।

छटा सत्र मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग, जिसको लिया प्रदेश मंत्री डॉक्टर चंद्रमोहन सिंह ने लिया, उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों से भिन्न है हमारी एक निश्चित विचारधारा है हमारे पास कार्यकर्ताओं की विशाल पहुंच है वर्ष 2014 और 2019 में देश की जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया, हमें अपने विस्तार का मौका मिला है उसका सांस्कृतिक राष्ट्रवाद अंत्योदय और एकात्मक मानव दर्शन की वैचारिक आधार भूमि पर अपने प्रोजेक्ट को करने का शुभ अवसर भी मिला है यह सब हमारी मीडिया नीति के पर लक्षित होना चाहिए। जनसंचार मूल रूप से समाज में संवाद का सशक्त माध्यम है प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया के रूप में निरंतर इसका प्रभाव विस्तार हो रहा है।

आज का सातवाँ और अंतिम सत्र रहा व्यक्तित्व विकास जिसको लिया श्री अरुण वशिष्ठ पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने लिया, उन्होंने बताया हमारी पार्टी का साधारण सदस्य भी अपने आसपास के नागरिकों के लिए एक नेतृत्व प्रदान करता है। विकास सभी का होना चाहिए और उसके लिए विशेष प्रयत्न की आवश्यकता रहती है। व्यक्तित्व विकास सफल जीवन का मंत्र है, आदर्श नागरिक बनने में पोषक भूमिका और अपने जीवन को कृत्य शील बनाने में उपयोगी होता है। स्वामी विवेकानंद जी ने व्यक्तित्व विकास के लिए आत्मविश्वास, आत्म नियंत्रण, आत्म निर्भतर, आत्मात्याग और आत्मबोध बातों को बताया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने रखी और साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को दूसरे दिन भी पूरी निष्ठा से वर्ग में रहने के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह, मुकेश शर्मा, युद्धवीर चौहान, महेश अवाना, राजीव त्यागी, विनोद शर्मा, एसपी चमोली, अमरीश त्यागी, प्रमोद बहल, चमन अवाना, रवि यादव, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, मल्लिकेश्वर झा, शिवांश श्रीवास्तव, शारदा चतुर्वेदी, राम निवास यादव, लोकेश यादव, प्रशंसित मैत्रा, मोहित भंगेल, ऐसान खान, भूपेश चौधरी, हरीश वर्मा, शर्मा, वंदना शर्मा, रमेश शेखर, आदि लोग मौजूद रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.