एसएसपी ने अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की

न्यूज वाणी

एसएसपी ने अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की

पुलिस की व्यवहारिकता में सुधार मानवीय गतिविधियों में पुलिस बल की संलग्नता के बारे में संवाद भी किया

व्यूरो संजीव शर्मा 

इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई साथ ही पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ किया गया सैनिक सम्मेलन।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जयप्रकाश सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त अधिकारियों, थानाध्यक्ष/थाना प्रभारियों तथा शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित कर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत समस्त थानों पर महिला सुरक्षा विशेष दल के गठन, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग तथा आम जनता के बीच पुलिस की व्यवहारिकता में सुधार मानवीय गतिविधियों में पुलिस बल की संलग्नता के बारे में संवाद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत विवेचकों को जल्द से जल्द विवेचनाओं के निश्चित समय अवधि में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं उक्त समस्त तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.