देवेंद्र को मिली लखनऊ बाईपास व्यापार मंडल की कमान – नवमनोनीत कार्यकारिणी का पुष्पहार पहनाकर किया स्वागत

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश से संबद्ध लखनऊ बाईपास व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। देवेंद्र सिंह को कमेटी की कमान सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों का साथी व्यापारियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की संतुति पर संयोजक कमेटी के मो. असलम, संजय श्रीवास्तव, श्रवण कुमार दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव ने लखनऊ बाईपास व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। जिसमें देवेंद्र सिंह अध्यक्ष, मो. इमरान वार्ड अध्यक्ष, समरजीत मौर्या महामंत्री, रामखेलावन मौर्या कोषाध्यक्ष, कपिल गुप्ता प्रवक्ता, साहिल खान मीडिया प्रभारी, हेमंत मौर्या उपाध्यक्ष, सीडी यादव, राहुल व प्रमोद मंत्री, आशुतोष सिंह, अजय पाल व विनोद कुमार को संगठन मंत्री मनोनीत किया। तत्पश्चात सभी का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। पद दायित्व, निष्ठा की शपथ दिलाई। संस्थापक अध्यक्ष श्री मेहरोत्रा ने कहा कि व्यापारी सेवा सभी को मिलकर करनी है। सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं के निवारण हेतु कार्य करें। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में आप सभी की भूमिका स्मरणीय रहेगी। वार्ड व ट्रेड कमेटियों का गठन करते हुए संगठन को विशालता प्रदान करें। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनोज साहू, युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, जिला महासचिव चन्द्र प्रकाश, बब्लू गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, प्रेमदत्त उमराव, मनोज मिश्रा, रमेश सोनी, मो. अंजुम, सुरेश सोनी, शैलेश गुप्ता सम्राट मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.