विकृत मानसिकता के लोगों का जलाया पुतला – भगवान भोलेनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वालों की मांगी गिरफ्तारी

फतेहपुर। जिले के शिव भक्त व संत समाज के लोगों ने भगवान भोलेनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए विकृत मानसिकता के लोगों का पुतला दहन किया। शासन-प्रशासन से ऐसे लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
शनिवार को शिव भक्त व संत समाज के लोग शहर के चौक चौराहा पर एकत्र हुए और विकृत मानसिकता के लोगों का पुतला दहन किया। मांग की गई कि इस प्रकार की मानसिकता के लोगों को चिन्हित कर संवैधानिक कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। वह भगवान भोलेनाथ पर हो रही अपमानजनक टिप्पणियों से संत समाज व सनातन धर्मी आहत हैं। इसलिए मांग किया कि ऐसे विद्वेष फैलाने वाले व्यक्तियों को उनके उचित स्थान तक पहुंचाने का कार्य प्रशासन शीघ्र करे। इस मौके पर गौरव शरन गुप्ता, चंदन सिंह चौहान, शिव कुमार गुप्ता, रूपम मिश्रा, अनुज रस्तोगी, आनंद तिवारी, मनीष गुप्ता, मयंक शर्मा, हिमांशु मिश्रा, रविकांत, विपिन गुप्ता, सुरेंद्र मोदी, विक्की शरन, तरून पुरवार, सतीश गुप्ता, प्रशांत पुरवार, विक्की, आशीष गुप्ता, अजीत सिंह, अंकित तिवारी, विशिष्ट दीक्षित, मोनू सोनी, अभय जोषी, संजीव पुरवार चौरसिया, प्रवीण अग्निहोत्री, रूद्र कश्यप, जीतू हयारण, विनोद कसेरा, शिव कुमार कसेरा भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.