नीरज पासी को पुनः बसपा जिलाध्यक्ष की कमान

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी में बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पासी को एक बार फिर से जिलाध्यक्ष की कमान दी गयी। पार्टी ने जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह गौतम को पद से हटाते हुए नीराज पासवान को दूसरी बार जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
रविवार को बसपा सुप्रीमों मायावती के निर्देश पर बसपा जिलाध्यक्ष की कमान एक बार फिर से तेज तर्रार कार्यकर्ता नीरज पासी को सौपी गई। नीरज पासवान पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके है विधानसभा चुनाव के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने नीरज पासवान को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर अभिषेक प्रताप सिंह गौतम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। अभिषेक को बसपा जिलाध्यक्ष की चैथी बार जिम्मेदारी दी गयी थी। नीराज पासवान पर एक बार फिर से भरोसा जताए जाने के बाद जिले में बसपा की कमान मिलने से बसपा कार्यकर्ताओ में जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओ ने जगह जगह ढोल ताशा के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जनपद की एक बार फिर से जिम्मेदारी मिलने पर नीराज पासवान ने बसपा सुप्रीमो बहनजी समेत शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश के नेताओ का आभार जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत को समझा है और सम्मान दिया है। बसपा में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सर्वोपरि है। जिस विश्वास के साथ पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है वह एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएंगे और जन-जन को पार्टी से जोड़कर मजबूत करने का काम करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी जनपद में बड़ी ताकत के साथ उभरेगी। पार्टी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 49 लोकसभा क्षेत्र की सीट जीतकर एक बार फिर से इतिहास बनाने का काम करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.