उत्तर-पूर्वी इलाके में बाढ़ और लैंडस्लाइड से 44 लोगों की मौत, 56 लापता, 4000 लोग बेघर हुए

 

ब्राजील में कुदरत कहर बरपा रही है। भारी बारिश से उत्तर-पूर्वी ब्राजील में बाढ़ और लैंडस्लाइड हुआ है, इस वजह से बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान हुआ है। भारी बारिश से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग लापता हो गए हैं। वहीं, 25 लोग घायल हैं। 3,957 लोग बिना शेल्टर के गुजारा करने को मजबूर हैं और 533 लोग विस्थापित हुए हैं।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया- परनंबुको शहर में बारिश ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। उन्होंने कहा- सिर्फ इसी शहर में मरने वालों की संख्या 35 है, वहीं 1000 से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ गया है। इस तबाही की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो ब्राजील के हालात बयां करने के लिए काफी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.