विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सरिता भदौरिया के नेतृत्व में किया वृहद वृक्षारोपण

न्यूज़ वाणी

विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने सरिता भदौरिया के नेतृत्व में किया वृहद वृक्षारोपण

व्यूरो संजीव शर्मा

 इटावा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने केक काटकर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया एवं वृहद वृक्षारोपण कर पक्का तालाब के आसपास पड़ा कूड़ा करकट बीनकर झाडू लगाकर साफ भी किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक सिंह चैहान के संयोजकत्व में पक्का तालाब किनारे कैंप लगाकर सदर विधायक सरिता भदौरिया ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर केक काटा कार्यकर्ताओं को केक खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि आज हम सबको योगी आदित्यनाथ जैसे नेतृत्व के साथ सरकार चला कर जन सेवा करने का मौका मिला है हम सबको प्रदेश सरकार के द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए यही वास्तव में आज के पावन दिन पर योगी आदित्यनाथ जी को सच्ची शुभकामना होगी।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विकास भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने शासनकाल में जो जनहित के कार्य 8 वर्षों में किए हैं वह वास्तव में बहुत ही अतुलनीय हम सब का कर्तव्य है कि उन जनहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
बढ़पुरा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम सब को गंभीरता से सोचना चाहिए हमारी जागरूकता से ही पर्यावरण की रक्षा संभव है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजू चैधरी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री मनीषा शुक्ला सैनिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक जितेंद्र भदौरिया किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रशांत दीक्षित महामंत्री विवेक गुप्ता व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप राम शरण गुप्ता श्याम चैधरी पुत्तन भदौरिया राजेंद्र वर्मा राघवेंद्र तोमर किसान मोर्चा की जिला महामंत्री राजेश तिवारी जिला उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी जिला मंत्री नारायण दत्त तिवारी मंडल अध्यक्ष सदन सिंह प्रिंस राठौर बिजनेस शुक्ला संजू भदौरिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.