केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई उपलब्धियां – किशोरियों को सेनेटरी नैपकीन व गर्भवती महिलाओं को दी विटामिन व आयन की गोलियां

फतेहपुर। केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच जहां सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया वहीं किशोरियों को सेनेटरी नैपकीन व गर्भवती महिलाओं को विटामिन व आयरन की गोलियां वितरित की गईं।
कार्यक्रम की अगुवाई महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने की। उन्होने आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपने आठ वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं। जिसका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। कहा कि सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास की तर्ज पर केंद्र की मोदी सरकार कार्य कर रही है। महिलाओं को सशक्त बनाने में केंद्र सरकार ने अहम भूमिका निभाई है। तत्पश्चात उन्होने कार्यक्रम में मौजूद किशोरियों को सेनेटरी नैपकीन व गर्भवती महिलाओं को विटामिन व आयरन की गोलियों के अलावा ओआरएस घोल का वितरण किया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की माहिलों के साथ महिला मोर्चा की साधन सिंह, वर्षा श्रीवास्तव, सुनिधि, मधु शर्मा, स्वाति जैन, प्रीति सिंह, अनीता सोनी, अंजू, राधा, सरोज, गुड़िया देवी, मंगला, नीलम, शुभी सरस्वती, सरोज, माया आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.