केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर धीरेंद्र ने मारी बाजी – सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला जारी

फतेहपुर। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में जिले में टीजी-2 के पद पर तैनात धीरेंद्र यादव ने केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बाजी मार ली। जैसे ही यह जानकारी सार्वजनिक हुई तो स्थानीय पदाधिकारियों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथी कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र यादव को बधाई देने का जो सिलसिला शुरू किया वह देर रात तक जारी रहा।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड गोमती नगर में केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव बृजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं चुनाव पर्यवेक्षक डीके मिश्रा, चुनाव अधिकारी रामकुमार झा, सहायक चुनाव अधिकारी चंदन चौरसिया, सुनील कुमार, बृजेंद्र सिंह, अमित निरंजन व कवितेंद्र बच्चस की देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्रदेश भर के टेक्नीशियन कर्मियों के सापेक्ष चुने हुए कुल 253 अधिकृत प्रतिनिधियों/डेलीगेट्स द्वारा किए गए मतदान में प्राप्त बहुमत/वोटों के आधार पर संघ की नवीन केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें जिले के टीजी-2 धीरेंद्र यादव को केंद्रीय उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित केंद्रीय उपाध्यक्ष को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.