बसपा नगर इकाई ने चलाया सदस्यता अभियान – नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का पार्टीजनों ने किया स्वागत

फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष गाजी अब्दुर रहमान गनी की ओर से शहर के कजियाना मुहल्ले में सदस्यता अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम पार्टी के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष नीरज पासी का उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया।
सदस्यता अभियान में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे नवमनोनीत जिलाध्यक्ष नीरज पासी का नगर अध्यक्ष गाजी अब्दुर रहमान गनी समेत अन्य पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहन कु. मायावती ने पुनः उन पर विश्वास जताते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। जिलें में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर जगह-जगह सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि एकजुट होकर संगठन मजबूती पर ध्यान दें। जिससे आने वाले चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सके। तत्पश्चात नगर अध्यक्ष की अगुवाई में कजियाना मुहल्ले में ही सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें अब्दुल रईस राईन, मो. अमीन, मो. अहमद सिद्दीकी, मो. सैफ, मो. जीशान, चौधरी गुड्डू राईन, आदित्य सिंह, वसी अहमद कुरैशी, सलाहउद्दीन हैदर, सूरज तिलक, एहसान राईन, मो. सद्दाम, जीशान राईन आदि ने पार्टी पर आस्था एवं विश्वास रखते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मो. आसिफ एडवोकेट, पीके गौतम, जिला सचिव मान सिंह लोधी, दुर्गेश, आदित्य आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.