बीजेपी राम मंदिर के नाम पर लोगों को बहका रही: प्रवीण तोगड़िया

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद प्रारंभ करके राम लला के दर्शन करके आज मैं अयोध्या जा रहा हूँ। उन्होंने कहा कि 4 साल में मंदिर बनाने को लेकर कानून लाने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक नहीं हुआ। ये हिंदुओ के साथ, राम जी के साथ विश्वासघात है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संसद में कानून बनाकर ये संकल्प लिया गया था कि मंदिर बनाएंगे। तब भी मामला कोर्ट में था। कार्यकर्ताओ ने मंदिर के लिए गोलियां खाई थी। मैंने बार-बार मंदिर बनाने की मांग की। सरकार ने मंदिर बनाने का वादा जनता से किया था। 4 साल में मंदिर बनाने को लेकर कानून लाने की बात कही गई थी। आज तक नहीं हुआ, ये हिंदुओ के साथ, राम जी के साथ विश्वाश घात है। बीजेपी का कई करोड़ो का दिल्ली में घर बन गया, भगवान राम टाट से बाहर नही आये। हमारे प्रधानमंत्री को विदेश घूमने से फुर्सत नही है। हम मांग कर रहे है कि मंदिर बनाने का कानून बनाये सरकार। बंगलादेशी घुसपैठियों को बाहर करो। किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दे सरकार, रोजगार आयोग की स्थापना कर सरकार बेरोजगारों को भत्ता दिया जाए। राम मंदिर कानून का ड्राफ्ट लेकर हमारे हिन्दू कार्यकर्ता करोड़ो जनता के बीच जाएंगे, 20 करोड़ लोगों का। अक्टूबर में लखनऊ से मंदिर बनाने को लेकर हम शांति पूर्ण तरीके से कूच करेंगे यदि मंदिर का मसौदा सरकार नही लाती। राम मंदिर की बात सिर्फ लोगो को बहकाने की है बीजेपी द्वारा। 20 करोड़ लोगों का हम हस्तकचर अभितयान चलाएंगे मंदिर बनाने को लेकर। आज मैं अयोध्या जाऊंगा और राम लला के दर्शन कर अभियान चलाएंगे। जिन लोगो ने हिंदुओ के लिए 2014 में कुछ नही किया वह सत्ता से बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि मलमास की चिंता छोड़ भाजपा को रमजान की बात कर रही है । जिन्होंने वचन देकर पालन नही किया वो हिन्दू नही हो सकता। जो पार्टी का नेतृत्व कर रहे उनकी जिम्मेदारी बनती है।अब हिंदुओ की सरकार, किसानों की सरकार, युवाओं की सरकार बनेगी। हम अक्टूबर में लखनऊ से कूच कर अयोध्या में मंदिर बनाएंगे। केंद्र सरकार अपने सभी वादों को भूल गई।पाकिस्तान को 56 इंच का सीना, कश्मीरी पंडित तमाम बातें की गई थी। योगी जी हमारे महन्त है उन पर कोई कमेंट नही करूंगा। हिंदुओ को मंदिर बनाने के लिए किसी हासिम की जरूरत नही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.