हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर क्यों चढ़ गई लड़की, मनाने में जुटा पुलिस महकमा, जानें क्या है मामला

 

गोंडा के चकपान गांव में सोमवार सुबह एक लड़की हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद बिजली सप्लाई काट दी गई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

 

पुलिस वालों ने टावर से उतरने के लिए लड़की से लाउडस्पीकर के जरिये अनुरोध करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद लड़की टावर से नीचे नहीं उतरी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लड़की टावर पर चढ़ी थी। पुलिस उसे उतारने के लिए मशक्कत करने में जुटी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है की लड़की मानसिक रूप से कुछ कमजोर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.