पुलिस सेवाओं की जानकारी देकर महिलाओं को किया जागरूक – मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा व नारी सम्मान का चल रहा कार्यक्रम

फतेहपुर। मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपद में महिला बीट आरक्षियों व गठित एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा स्कूल/कॉलेजों, बाज़ार एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों में छात्र-छात्राओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूक किया। उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को यूपी पुलिस की सुरक्षा संबंधित सेवाएं विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।
एंटी रोमियों टीम के सदस्यों ने छात्राओं, बालिकाओं को बताया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर संबंधित थाना व एंटी रोमियों टीम के अलावा पुलिस की संचालित सेवाओं में बेझिझक कॉल करना चाहिए। टीम के सदस्यों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अंदर आत्मविश्वास को बढाया। साथ ही सभी को अवगत कराया कि थानो में महिलाओं की सुरक्षा व सहायता हेतु एक महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जहां महिला कर्मी महिलाओ की शिकायत सुनती हैं। समय से उनका निस्तारण भी कराए जाने का प्रयास किया जाता है। टीम के सदस्यों ने पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी चलाई जा रही हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी से हेल्पलाइन नंबर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.