दो लड़कियों के गायब होने से मचा हड़कंप / न्यूज़ वाणी संवाददाता सागर सोनी मोबाइल नंबर – 91 6390322164

छिवलहा फ़तेहपुर 20 जून । हथगाव थाना छेत्र के छिवलहा कस्बे में बाजार गयी दो नाबालिग लड़कियां रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों ने देरशाम तक वापस न आने के बाद तलाश शुरू की। देर रात्रि परिजनों ने छिवलहा पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि छिवलहा कस्बे में दो नाबालिग लड़कियां स्वाति साहु पुत्री गणेश लाल साहु उम्र12 वर्ष और आर्या साहू पुत्री शम्भू दयाल साहू 13 वर्ष की थीं। यह दोनों लड़कियां बाजार गयी थी।शाम तक वापस न आने के बाद घर वालो ने ढूढ़ना शुरू कर दिया गाव के कुछ लोगो ने लड़कियों की तलाश शुरू की मगर कोई पता नहीं चला। लड़कियों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष अश्विनी सिंह का कहना है कि बच्चों के मुताबिक लड़कियों को जोर जबरदस्ती करके नहीं ले जाया गया है। लड़कियों को बहलाकर ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.