एसडीएम की पहल: साप्ताहिक बंदी हुई सफल

खागा/फतेहपुर। गुरूवार को नगर में उप जिलाधिकारी अजय नारायण सिंह की पहल पर पूर्व से लागू साप्ताहिक बंदी आज पहली बार सफल रही। बताते चलें कि नगर में जिला प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बंदी का दिन पूर्व से ही बृहस्पतिवार लागू था पर प्रशासनिक लापरवाही के चलते साप्ताहिक बंदी मजाक बन कर रह गई थी। अब उप जिलाधिकारी अजय नारायण सिंह ने व्यक्तिगत रूप से साप्ताहिक बंदी का संज्ञान लेते हुए साप्ताहिक बंदी को शत प्रतिशत सफल बनाए जाने के लिए व्यापारियों को सूचना हेतु एक दिन पूर्व ही एक इलाउंसमेंट सम्पूर्ण नगर में करवाया था, जिसका परिणाम यह हुआ कि आज नगर की साप्ताहिक बंदी पूर्णतः सफल रही। मात्र 10 प्रतिशत लोग ही बीच-बीच शटर खोल व बंद कर रहे थे। जिसका भी संज्ञान एसडीएम ने लेते हुए कहा कि नगर में एक दिन की साप्ताहिक बंदी अवश्य ही होना चाहिए। इससे व्यापारी वर्ग व उनके श्रमिकों को एक दिन का आराम मिल जाता है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी साप्ताहिक बंदी नहीं करेंगें, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने भी डीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों व श्रमिको के लिए एक दिन की बंदी जो कड़ाई के साथ लागू करवाई है, इससे व्यापारी व उनके श्रमिको को एक दिन का आराम मिल जाएगा। उन्होने साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने में योगदान देने वाले व्यापारियों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.