कायस्थ मंच ट्रस्ट की नवीन इकाई को दिलाई शपथ – वार्डों में अभियान चलाकर कायस्थ बंधुओं को बनाया जाएगा सदस्य

फतेहपुर। कायस्थ मंच ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें प्रांतीय महामंत्री डा. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी का आहवान किया गया कि वार्डों में अभियान चलाकर कायस्थ बंधुओं को सदस्य बनाया जाए।
शहर के आबूनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण व आरती पूजन कर हुआ। प्रांतीय महामंत्री डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने नवीन कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला कार्यकारिणी के मुख्य संगठन में संरक्षक हृदयेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष कौशल कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल जी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रियांशु श्रीवास्तव, कौशल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, ऑडिटर सुरेश श्रीवास्तव व युवा संगठन में संरक्षक रत्नसेन श्रीवास्तव, सह संरक्षक कैलाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, महामंत्री प्रीतेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, ओम श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री हिमांशु श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, आशु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, ऑडिटर विनोद श्रीवास्तव, महिला संगठन में पद्मिनी श्रीवास्तव को संरक्षिका, जिलाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, महामंत्री वर्षा श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री दीपिका श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव एवं शिक्षा प्रकोष्ठ में राजीव श्रीवास्तव, अनुराग चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में गिरजा शंकर श्रीवास्तव, विधि और न्याय प्रकोष्ठ सत्येंद्र श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ भावना श्रीवास्तव, साहित्य प्रकोष्ठ अरुणा श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रकोष्ठ धीरू श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव निर्वाचित किए गए। डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि सभी वार्डाे में कायस्थ बन्धुओं को सदस्य बनाया जाय। सदस्यता निःशुल्क है। सभी सदस्यों ने एकमत से अपनी सहमति जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.