सपा के फ्रन्टल संगठन लोकसभा चुनाव फतेह के लिए जुट जायें- दिग्विजय

फतेहपुर। न्यूज वाणी समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले का प्रभारी बनाकर भेजे जाने पर सपा के सभी फ्रन्टल संगठन के पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेते हुए आगामी लोकसभा चुनाव मे जुट जाने का आहवान किया गया।
गुरूवार को समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह को जिले का प्रभारी बनाये जाने पर तथा प्रथम आगमन पर छात्रसभा जिलाध्यक्ष सउद अहमद, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राजू कुर्मी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष जेपी यादव, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चैधरी मंजर यार, परवेज आलम ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ टोल प्याजा खागा मे जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शहर सीमा ज्वालागंज मे कार्यकर्ताओं ने प्रभारी का माल्र्यापण कर स्वागत किया। तत्पश्चात् पार्टी कार्यालय मे प्रभारी दिग्विजय सिंह देव ने सभी फ्रन्टल संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमे श्री देव ने आगामी लोकसभा चुनाव मे भेदभाव को मिटाकर चुनाव की तैयारियों मे जुट जाने का आहवान किया। साथ ही उन्होनें कहा कि सपा-बसपा गठबंधन इस बार झूंठे वादे करके सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को हराने का काम करेगी। इसलिए कार्यकर्ता तन-मन से जुटकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्य मे लगकर नये मतदाताओं के नाम बढवाने का काम करें जिससे चुनाव मे पार्टी प्रत्याशी की भारी मतों से जीत हासिल हो सके। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, नागेन्द्र सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, जगजीवन विश्वकर्मा, ओवैश फारूकी, गिरजेश मौर्या, स्वामी कार्तिक, रीतेश, मनीष यादव, अरूण कुमार, बलबील यादव, इन्द्रजीत लोधी, अनूप यादव, अरविन्द यादव आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.