हैवानियत की कहानी, महिला बोली- मुझसे इंसानी मांस पकवाया, खाने को भी मजबूर किया, कई बार किया रेप

 

कांगो में महिलाओं की स्थिति बदतर होती जा रही है। उन पर हो रहे अत्याचार पूरी दुनिया से छिपे नहीं हैं। वहां हर दिन उग्रवादी महिलाओं को किडनैप कर उनका रेप करते हैं। उनके साथ बर्बता करते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जहां महिला के साथ बार-बार रेप किया गया। इतना ही नहीं उससे जबरन मानव मांस पकवाया गया और उसे खिलाया भी गया।

इस घटना के बारे में वुमन राइट ग्रुप- फीमेल सॉलिडेरिटी फॉर इंटीग्रेटेड पीस एंड डेवलपमेंट (SOFEPADI) की अध्यक्ष जूलिएन लुसेंग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया। रॉयटर्स के मुताबिक, UNSC कांगो पर एक नियमित ब्रीफिंग के लिए बैठक कर रही थी। इस दौरान जूलिएन ने उग्रवादियों की अमानवता का शिकार हुई महिला की कहानी सुनाई।

एक आदमी की अंतड़ियां निकाल लीं
लुसेंग ने कहा- उग्रवादियों ने महिला का अपहरण कर लिया था। वह परिवार के एक अन्य सदस्य को छुड़वाने के लिए गई थी। उग्रवादियों ने महिला का बार-बार रेप किया। उसका शोषण किया गया। उसके सामने एक अन्य आदमी का गला भी काट दिया गया। अमानवियता यहीं थमी। उग्रवादियों ने आदमी की अंतड़ियां निकाल लीं।

सभी कैदियों को मानव मांस खिलाया
UNSC को बताते हुए लुसेंग ने बताया कि महिला ने कहा- उग्रवादियों ने मेरे साथ साथ जानवरों जैसे बर्ताव किया। मारे गए आदमी की अंतड़ियों को पकाने के लिए कहा। वे बाकी का खाना तैयार करने के लिए पानी के दो कंटेनर भी लाए। वहीं मौजूद सभी कैदियों को मानव मांस खिलाया गया।

महिला का कई बार रेप किया गया
लुसेंज ने कहा कि महिला को कुछ दिनों के बाद रिहा कर दिया गया, लेकिन घर लौटने के समय एक अन्य उग्रवादी समूह ने उसे किडनैप कर लिया। उसके साथ फिर से बलात्कार किया गया। उसकी जिंदगी जैसे फिर से पीछे चली गई। यहां भी उसे मानव मांस पकाने और खाने के लिए कहा गया। काफी अत्याचार सहने के बाद महिला बचकर भाग निकली।

कांगों के बारे में कुछ फैक्ट्स

  • अफ्रीकी देश कांगो सात करोड़ की आबादी वाला देश है। ये आकार में पश्चिमी यूरोप के बराबर है।
  • डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगों में सरकारी सैनिकों और उग्रवादियों के बीच लगभग 20 सालों से संघर्ष जारी है। इस लड़ाई में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ी है।
  • कांगो को दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माना जाता है।
  • 2011 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां हर दिन 1,152 महिलाएं बलात्कार की शिकार होती हैं।
  • 2006-07 में जब संघर्ष चरम पर था तो कांगो के नॉर्थ किवु प्रांत के बड़े शहर गोमा को रेप कैपिटल ऑफ वर्ल्ड कहा जाता था। तब उस शहर में हर घंटे 48 महिलाओं का बलात्कार होता था।
  • एक अमेरिकी जर्नल के मुताबिक, 2006 से 2007 के बीच 4 लाख महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया।
  • यहां के हालात बेहद डरावने हैं। गृहयुद्ध, रेप, लूट-खसोट, मानव तस्करी, वेश्यावृत्ति, बच्चों के हाथों में हथियार, भारी भ्रष्टाचार, हर मामले में इसकी स्थिति खराब दिखती है।

कांगो में उग्रवादियों के बड़े हमले

  • मई 2022 में इटुरी प्रांत में एक खदान के पास बसे गांव पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। इसमें कम से कम 52 लोग मारे गए थे। 100 से अधिक लोग लापता हो गए थे।
  • मार्च महीने में उग्रवादियों ने 8 शांति सैनिकों को मार दिया था। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र सैनिकों को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया था। इस घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.