मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन किसानों ने एसडीएम-सीओ को सौंपा

न्यूज़ वाणी

मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन किसानों ने एसडीएम-सीओ को सौंपा

ब्यूरो संजीव शर्मा

 मुख्यमंत्री को सम्बोधित आठ सूत्रीय मांगों बाला ज्ञापन सौंपने किसानों को जल्द निस्तारण कराने का मिला भरोसा।
भरथना,इटावा। भारतीय किसान यूनियन भानु के तत्वाधान में दिन शनिवार को दोपहर 11 बजे स्वम ताखा के उपजिलाधिकारी कौशल कुमार और भरथना व ताखा के पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने ग्राम बेलाहार पहुँच कर किसान नेताओं की सभी मांगें सुनी और समय रहते मांगों का निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित आठ सूत्रीय मांगों बाला ज्ञापन प्राप्त किया है। आपको बतादें भारतीय किसान यूनियन भानु के किसान नेताओं ने क्षेत्र में आवारा गौवंशों को संरक्षित करने,सड़क, नाली,तालाबों आदि पर अबैध कब्जा हटबाने व सरकारी राशन वितरण में कोटेदारों द्वारा घटतौली, सरकारी भूमि पर पौध रोपण के नाम पर भूमि पर दबंग भू-माफियाओं पर अंकुश लगाना,गांव के तालाब को पास की नदी से जोड़ कर क्षेत्र की हजारों बीघा कृषि भूमि को जलमग्न होने से बचाया जाये आदि आठ मांगें रखीं है।
हालांकि किसान नेताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित क्षेत्र के सैकड़ो किसान अपनी आठ सूत्रीय मांगों बाला ज्ञापन रैली के रूप में ताखा तहसील मुख्यालय पर पहुँच कर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार और ताखा विकास खण्ड कार्यालय पहुँच कर खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन शनिवार को ही भारत के प्रधानमंत्री द्वारा उसी वक्त बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उदघाटन करने का कार्यक्रम तय होने और प्रशासन को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर व्यस्थ रहने के कारण उपरोक्त अधिकारियों ने सीधे गांव पहुँच कर किसान नेताओं से उनकी मांगें सुन कर ज्ञापन प्राप्त कर लिया। ज्ञापन देने के दौरान
भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी पिंटू,इटावा जिला प्रभारी रमेश चन्द्र सविता,औरैया जिला प्रभारी दीपक चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री विपिन तोमर,इटावा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शालिनी त्रिपाठी,जिला प्रचार मंत्री,सुभाष चन्द्र यादव,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह,युवा जिलाध्यक्ष मोहित राठौर,ताखा तहसील अध्यक्ष ध्यान सिंह यादव,तहसील प्रभारी महेन्द्र सिंह दिवाकर,ताखा तहसील मजदूर मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार जाटव,ताखा तहसील अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रताप सिंह,ताखा तहसील महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम देवी,ताखा तहसील महिला प्रभारी निशा जोशी, भरथना तहसील अध्यक्ष अवनीश शर्मा,जसबन्त नगर तहसील अध्यक्ष सौनी सविता के अलावा चकरनगर,सैफई के किसान नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.