यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर, अलर्ट हुईं बाढ़ चौकियां

खागा/फतेहपुर। उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश से यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे तटवर्ती गांव के लोग बाढ़ से बचाव के प्रबंध में जुट गए हैं। वहीं प्रशासन ने भी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
उत्तरी और पश्चिमी भारत में लगातार बरसात के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। नाविकों ने बताया कि बीते 3 से 4 दिन में यमुना का जलस्तर लगभग 5 फीट बढ़ा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद विजयीपुर क्षेत्र के तटवर्ती गांव मडौली, गढीवा, मझिगवां, गुरूवल, महावतपुर असहट, सेंधरी, किशनपुर, एकडला, नरौली, संगोलीपुर समेत दर्जनों गांव के लोग बाढ से होने वाली परेशानियों से बचने के प्रबंध में जुट गए हैं। वही प्रशासन ने भी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर लगातार बाढ़ क्षेत्र में निगरानी के निर्देश दिए हैं। किशनपुर यमुना घाट पर बढ़ते जलस्तर में भी ओवर लोड नांव का संचालन शुरू है। जिस पर प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। खागा उप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर पूर्व में रहीं बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर बाढ़ क्षेत्र में निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.