भूलपुर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

न्यूज़ वाणी

भूलपुर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा इकदिल, क्षेत्रीय ग्राम भूलपुर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा कलश यात्रा के साथ शुरू हुई | कलश यात्रा में ग्राम भूलपुर व आसपास ग्राम के भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | जिसमें परीक्षित रूप में राम सागर तिवारी, राकेश तिवारी, सुशील तिवारी, रामकुमार तिवारी, ग्राम प्रधान सुरजीत तिवारी, गोविंद, अनमोल तिवारी, धीरज, अंशुल, अनिल तिवारी, कैलाश चौधरी, राम जी, सत्यम, आनंद तिवारी, स्वदेश चौधरी, पवन तिवारी, बबलू त्रिपाठी, कुलदीप दुबे, रामू, प्रहलाद आदि शामिल थे | आचार्य पं. अतुल कृष्ण जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन 1 बजे से 5 बजे तक कथा रसपान कराई जाएगी | कथा विश्राम एवं व्यास पूजन 27 जुलाई को व पूर्णाहुति एवं भंडारा 28 जुलाई को होगा |

Leave A Reply

Your email address will not be published.