प्रभात फेरी निकाल कार्यालयों में लगाए राष्ट्रपति के चित्र

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर प्रभात फेरी निकाली। विभिन्न मार्गों में चित्र लेकर भ्रमण करने के पश्चात चित्रों को विभिन्न कार्यालयों में लगवाने का काम किया।
प्रभात फेरी बांकरगंज चौकी के समीप से निकली। जो नगर पालिका कार्यालय पहुंची। जहां अधिशाषी अधिकारी के कार्यालय में चित्र लगाया। तत्पश्चात जिला अस्पताल के सीएमएस ऑफिस एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में चित्रों को लगाने का काम किया। इस अवसर पर महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, जिला मंत्री कुलदीप भदोरिया के साथ मंडल के प्रभारी डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण महामंत्री, सुनिधि तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अलीक खान, गायत्री सिंह, भारती गांधी, मधु शर्मा, नीता गुप्ता, वंदना द्विवेदी, सुमित द्विवेदी, श्याम सिंह परिहार, पुत्तू लाल गुलिया, राम प्रसाद मौर्या, अमित शुक्ला, ऋषभ गुप्ता, अमित सिंह, राहुल वर्मा, रिंकू पूरी, दीपक कुमार, मनोज विद्यार्थी, ऐनुल हसन, कमलेश विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.