झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, लोगों ने भीगकर लिया मज़ा

फतेहपुर। दो दिन से मौसम में आए बदलाव के बाद दिन भर सुहाना बना रहा। दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम खुशनुमा कर दिया। दिन भर छाए बादलो के बीच खुशगवार हुए मौसम का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। देर शाम भी हल्की हवा के साथ वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक बादल छाए रहने और वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से आम जनमानस बेहाल था। उमस की वजह से पंखे व कूलर के सामने बैठने के बाद भी लोगों को पसीने से निजात नहीं मिल रही थी। उमस का हाल यह था कि एसी भी नाकाम साबित हो रहे थे। चिलचिलाती धूप निकलने से उमस भरी गर्मी अपने पूरे शबाब के साथ पड़ रही थी। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे। दोपहर के लगभग ढाई बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। तकरीबन डेढ़ घंटा बारिश होती रही। इसके बाद रह-रहकर बीच-बीच में भी बूंदाबांदी होती रही। देर शाम भी अच्छी बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में जहां गिरावट आई। वहीं उमस से भी राहत मिली। बारिश होने से सुहाना हुए मौसम का लोगो ने जमकर आनंद लिया। बरसात को लेकर किसानों में खुशी देखी गई। किसान अपने अपने खेतों में धानो की रोपाई करते रहे व बेहतर फसल मिलने की उम्मीद जताई।
इनसेट-
ऐसा रहा दिन का तापमान
फतेहपुर। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वही विभाग के अनुसार सप्ताह तक इसी तरह बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का पूर्वानुमानुमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.