सुनील मिश्रा परशुराम सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनोनीत पीयूष कुमार दुबे को जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया

न्यूज़ वाणी

सुनील मिश्रा परशुराम सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनोनीत पीयूष कुमार दुबे को जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा परशुराम सेवा समिति उ. प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील सम्राट ने समिति के प्रदेश सचिव व मैनपुरी जिला प्रभारी आशीष मिश्रा की सहमति पर वर्तमान जिलाध्यक्ष डा. पीयूष कुमार दुबे के निष्क्रिय होने पर उनको जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है l उनके स्थान पर मेघदूत होटल वाली गली, पचौरी कम्पाउंड रोडवेज के सामने मैनपुरी निवासी युवा समाजसेवी सुनील मिश्रा को परशुराम सेवा समिति मैनपुरी का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है l सुनील मिश्रा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर परशुराम सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है और उनसे आशा की है कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभायेगें l प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील सम्राट ने निर्देशित किया है कि वह 15 दिन के अन्दर मैनपुरी की जिला कार्यकारिणी का गठन करके प्रदेश कार्यालय पर भेजे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.