केक काटकर सपाईयों ने बोला अखिलेश भैया हैपी बर्थडे

फतेहपुर। न्यूज वाणी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के जन्मदिवस पर सपाईयों ने केक काटकर धूमधाम के साथ मनाते हुए अपने नेता की लम्बी दीर्घआयु होने की कामना की। आज नगर के युवा सपानेता सैयद अब्दुल कादिल के आवास मे सपा छात्रसभा के मीडिया प्रभारी परवेज आलम के नेतृत्व मे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस केक काटकर धूमधाम के साथ युवा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव की दीर्घआयु की कामना कर मिष्ठान वितरित किया। जन्मदिन समारोह को सम्बोधित करते हुए मीडिया प्रभारी परवेज आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश सिंह यादव ने नौजवानों व बेरोजगारों के लिए अनेक योजनायें चलाकर उन्हें लाभान्वित करने के साथ रोजगार देने का काम किया था जो अब तक की सरकारों ने कभी नौजवान एवं बेराजगारों के लिए कुछ भी नहीं किया। अखिलेश सरकार मे बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए योजनायें संचालित की थी जिसको आज प्रदेश की जनता याद कर रही है और दोबारा फिर से अखिलेश सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बेताब है। इस मौके पर मो0 आजम, मो0 अमीन, मोईन फारूकी, मो0 यासिर सफीर, मो0 अरशद, मो0 जेहाक, मो0 जकी, मो0 साजिब, अबू उजैफा समेत बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.