डीएम एवं एसएसपी द्वारा किया गया तिरंगा वितरण।

न्यूज़ वाणी

डीएम एवं एसएसपी द्वारा किया गया तिरंगा वितरण।

ब्यूरो संजीव शर्मा

 इटावा हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा किया गया तिरंगा वितरण।
हमारे भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत दिनांक 11.08.2022 से 17.08.2022 तक राष्ट्र के हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पुलिस एवं प्रशासन द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 06.08.2022 को जिलाधिकारी इटावा अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जय प्रकाश सिंह द्वारा तहसील भरथना पहुंच कर तहसील कर्मचारियों को राष्ट्रध्वज का वितरण कर लोगों को स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई। साथ ही तहसील भरथना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.