शाह कस्बे में व्यापारियों ने किया झंडा वितरण

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में शाह कस्बा में हर घर तिरंगा कार्यक्रम पंपलेट एवं झंडा वितरण किया गया। प्रत्येक दुकानों में जा-जाकर लोगों को जागरूक करते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण करके हर घर झंडा वितरण करने कार्य किया।
लोगों को प्रेरित किया गया कि अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें। यह हमारे देश का गौरव स्वाभिमान की बात है। कार्यक्रम में बलवीर श्रीवास्तव एडवोकेट, आनंद गुप्ता अध्यक्ष कस्बा, बृजेश सोनी जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, मुकीम, गुड्डू, अकरम, रितेश पांडेय, बड़े लोहार, अनिल सिंह गौतम, राजीव गुप्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि संगठन द्वारा सदैव सामाजिक कार्य करते रहते हैं। सभी पदाधिकारियों को भी समाज हित में निरंतर कार्यों को करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.