कांग्रेसियों ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा – आजादी के वीर शहीदों को किया नमन

फतेहपुर। आजादी के वीर सपूतों और तिरंगा के सम्मान में गुरुवार को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने आजादी की गौरव यात्रा निकाली। यह यात्रा महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाह, दसवांमील, खटौली, लदिगवां होते हुए बहुआ कस्बे तक निकाली गई।
गौरव यात्रा में प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ल के अलावा जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आजादी की गौरव यात्रा को कार्यकर्ताओं ने शाह कस्बे स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारम्भ किया। गौरव यात्रा के दौरान वीर शहीद अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए। गौरव यात्रा में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा आपसी सद्भाव भाईचारा व नफरत छोडो भारत जोड़ो के उद्देश्य से निकाली गई है। आजादी के अमर वीर शहीदों को नमन किया। आजादी की गौरव यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत आमजनों ने भी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, राजीव लोचन निषाद, पंकज गौतम, वीरेन्द्र सिंह चौहान, विकास अनूप, राजन तिवारी, आदित्य नारायण, काजल, कोमल सिंह, मधू वर्मा, सुमन, राजरानी, प्रिया, सुमन आदि लोग शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.