लुटेरी लड़की, जिससे समंदर में कांपता था चीन 6 साल की उम्र में बनी थी सेक्स वर्कर, कस्टमर्स के राज बेचकर कमाई बेशुमार दौलत

जब भी समुद्री डकैतों की बात होती है, तो किसी के भी दिमाग में सबसे पहले जो छवी आती है वो हॉलीवुड के फिल्मी डकैत कैप्टन जैक स्पैरो की ही आती है, जो कैरिबियन पाइरेट्स फिल्म में समुद्री डकैत की भूमिका का नाम है। इस फिल्म में कैप्टन जैक स्पैरो को बहुत ताकतवर दिखाया गया है।

मगर, क्या आप जानते हैं कि असलियत में पुरुष नहीं बल्कि सबसे ताकतवर समुद्री लुटेरी महिला थीं। जिसका नाम सुनकर ही दक्षिण चीन सागर में सफर करने वाले लोग खौफ में रहते थे।

कौन थी दक्षिण चीन सागर की समुद्री लुटेरी

इस महिला समुद्री लुटैरी को जेंग के नाम से जाना जाता है, जिसे समुद्री लुटेरों की दुनिया की रानी कहा जाता है। 1775 में चीन के तटीय इलाके ग्वांग्डोंग में पैदा होने वाली जेंग ये सो का असल नाम शी येंग था। कहा जाता है कि वो जब बड़ी हो रही थी ग्वांग्डोंग में रहने वाले कई परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। वहां के लोग उस समय अपना जीवन चलाने के लिए प्रतिबंधित चीजों की तस्करी किया करते थे। इतिहासकारों की माने तो शी येंग महज छह साल की उम्र में ही सेक्स वर्कर बन गई थी।

ग्राहकों के राज बेचकर कमाई दौलत

शी येंग पानी पर तैरते वेश्यालय में काम करती थी। इस दौरान उस अपने ग्राहकों से बेहद अहम जानकारियां मिलने लगी। लोग शी येंग के साथ वक्त बिताते थे और अक्सर ऐसे राज उसे बता देते थे जो कई बार उन लोगों के मौत का कारण बन जाता था।

धीरे-धीरे शी येंग ने इन जानकारियां से कमाई करना शुरू कर दिया। वो ये जानकारियां उन लोगों को बेचती थीं जो उसके मोटी रकम देने को तैयार थे। इस तरह शी येंग ने कुछ समय में ही साम्राज्य बना लिया और अपने आसपास के क्षेत्र में प्रभाव कायम कर लिया।

मशहूर लुटेरे से की शादी और ऐसे बनी ताकतवर समुद्री डकैत

अपने एक आक्रमण के दौरान झेंग यी नाम के समुद्री लुटेरे की मुलाकात शी येंग से हुई और दोनों को प्यार हो गया। झेंग यी ने वादा किया कि उनकी जो भी जीतेंगे आधी संपत्ति पर उसका हक होगा। शी येंग को ये सौदा पसंद आया और उन्होंने तुरंत शादी के लिए हां कर दी। शादी के बाद से ही उन्हें जेंग ये सो कहा जाने लगा, जिसका मतलब झेंग की पत्नी था। झेंग यी और जेंग ये सो ने कुछ ही समय में समुद्री लुटेरों के तौर पर ताकतवर जोड़े का दर्जा हासिल कर लिया।

डाकुओं को एकजुट करने में जेंग ये सो ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने डाकुओं के नेताओं से बातचीत की। सेक्स वर्कर के काम के दौरान के संबंधों ने भी उनकी मदद की। साल 1807 में झेंग यी की मौत हो गई जिसके बाद असल मायनों में जेंग ये सो की ताकत बढ़ती गई।

जेंग ये सो की ताकत से चीनी सरकार भी हो गई थी परेशान

साल 1809 तक जेंग ये सो इतनी ताकतवर हो गईं कि उनकी सैन्य और आर्थिक शक्ति ने चीनी सरकार भी परेशान रहने लगी। यहां तक कि समुद्री लुटेरों की समस्या के निदान के लिए चीनी सरकार ने ब्रिटेन और पुर्तगाली नौसेनाओं से मदद मांगी थी।

इसके बाद नौसेनाओं और समुद्री लुटेरों के बीच कई युद्ध हुए। जिनमें समुद्री लुटेरों ने ही जीत हासिल की, लेकिन 1810 तक चीनी सरकार ने जेंग ये सो और उनकी टीम ने सरकार के साथ समझौता करने के लिए मना लिया। हालांकि, इसके बदले चीनी सरकार उन्हें मोटी पेंशन देती थी।

18वीं सदी में महिला समुद्री लुटेरी ऐनी बोनी का था समुद्र पर राज

18वीं सदी में ऐनी बोनी ने भी अपने कारनामों के वजह से काफी सुर्खियां बटोरी। उनके बारे में कहा जाता है कि वो समुद्र को बेचती थी। हालांकि उस समय पानी के जहाजों पर महिलाओं का होना अशुभ माना जाता था। इसके बावजूद ऐनी बोनी ने समंदर पर राज किया। बताया जाता है कि वो कुख्यात समुद्री डाकू “कैलिको जैक” रैकहम के साथ मिल गईं।

ऐनी बोनी का जन्म आयरलैंड में हुआ था। कहा जाता है कि ऐनी अपनी ही नौकरानी की बेटी थी। बाद में उनके पिता पेसिफिक ओसियन चले आए। यहीं पर ऐनी बोनी धीरे-धीरे समुद्री गतिविधियों में शामिल होती गईं। कहा जाता है कि एक बार उनकी अपने नौकर से किसी बात पर बहस हो गई और उन्होंने उसे चाकू मार दिया था। ऐनी ने पाइरेसी के स्वर्ण युग के दौरान कई बार लूटपाट की है। हालांकि, साल 1720 में ऐनी और उनके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें फांसी की सजा दी गई, लेकिन गर्भवती होने के कारण वो बच गई। उसके बाद से ऐनी रिकॉर्ड्स से गायब हो गईं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.