भरे मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई हाथापाई

दुनिया भर में शादी की परंपराओं को लेकर कई अनोखी रस्में हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि किस तरह एक दूल्हा-दुल्हन मंडप में शादी के एक रस्म को निभाते हुए लड़ने लगते हैं। यहीं नहीं दुनिया में शादी की ऐसी कई अजीबों-गरीब रीति-रिवाज हैं जो बहुत रोचक हैं और जिसे देख कर हैरानी भी होती है।

नेपाल में दूल्हा-दुल्हन पहले खिलाने को लेकर करते हैं लड़ाई

नेपाल में पारंपरिक शादी की बात करें तो वहां शादियों में एक बहुत अजीब सी रस्म होती है, जिसके मुताबिक दूल्हा-दुल्हन को मंडप में एक-दूसरे को पहले खिलाना होता है। इसके लेकर नेपाल में दूल्हा-दुलहा आपस में लड़ गए। दुल्हन ने दूल्हे को खिलाने की कोशिश की और दुल्हन ने उसे रोकने लगी और खुद उसे खिलाने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी और वहां मौजूद लोग इसे देख कर हैरान हो गए और उन्हें रोकने की कोशिश करने लगते हैं। हालांकि, इस क्लिप के अंत में दूल्हा मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है क्योंकि पत्नी जबरदस्ती उसे खिलाने के लिए और रस्म जीतने के लिए हाथा-पाई पर उतर जाती है।

दरअसल, नेपाल में दूल्हा-दुल्हन के बीच निभाई जाने वाली रस्म का लोग बुरा नहीं मानते हैं। इसके अलावा भी एक रस्म यहां निभाया जाता है जहां दुल्हन दूल्हे का पैर पकड़ती है और वो तब तक नहीं उठती है जबतक कि दूल्हा उसे उसकी मन के मुताबिक पैसे नहीं देता है।

कर्नाटक में प्रेत कल्याणम करवाते हैं 

कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले में दो बच्चों के मरने के बाद उनकी शादी कराने की प्रथा है। इस प्रथा को ‘प्रेत कल्याणम’ के नाम से जाना जाता है। कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में आज भी कुछ समुदाय इस प्रथा को निभाते है।

इस शादी के दौरान सगाई से लेकर शादी तक की सारी रस्में निभाई जाती हैं। सारे रीति-रिवाज दूल्हे और दुल्हन के परिवार द्वारा निभाई जाती है। रीत के अनुसार सबसे पहले दूल्हा साड़ी लाता है जिसे दुल्हन मुहूर्त होते ही पहनती है। दूल्हा और दुल्हन के बैठने के लिए अलग से 2 कुर्सियां भी रखी जाती हैं। शादी में मौजूद रिश्तेदार कन्यादान करते हैं, फेरे करवाते हैं, मंगलसूत्र पहनवाते हैं। शादी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन घर से बाहर आकर चारों दिशाओं से आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद दुल्हन-दूल्हे के घर में गृह प्रवेश भी करती है।

 साली मारती है दूल्हे को थप्पड़

केवल विदेशों में ही नहीं बिहार के मिथिला में भी दुल्हन को किस करने की एक रस्म है। रिवाज के मुताबिक दूल्हे के मंडप में जान से पहले उससे दुल्हन पहचानने की एक रस्म करवाई जाती है। इस रस्म के अनुसार साली और दुल्हन को एक साथ घूंघट डाल कर बैठाया जाता है और दूल्हे को दुल्हन पहचानने के लिए कहा जाता है अगर दूल्हा अपनी दुल्हन को पहचान लेता है तो वे अपनी होने वाली पत्नी को किस करता है और अगर वो साली को अपनी दुल्हन के तौर पर पहचानता है तो साली उसे थप्पड़ मारती है।

दक्षिण भारत में दूल्हा शादी से पहले लेना चाहता है सन्यास

दक्षिण भारत की तमिल शादी में मजाकिया अंदाज में एक रस्म निभाई जाती है, जिसमें दूल्हा बारात निकलने से ठीक पहले संन्यास लेने और काशी जाने की घोषणा करता है। लड़की के परिवार के बड़े-बुज़ुर्ग उसे ऐसा करने से मना करते हैं और उसके बाद उसे शादी करने के फायदे गिनवाते हैं। काफी मनाने के बाद लड़का शादी के लिए राजी होता है।

रोमानिया में शादी से पहले दुल्हन को किया जाता है अगवाह

रोमानिया और अन्य यूरोपीय देशों में एक मजेदार रस्म होती है। शादी से ठीक पहले दुल्हन को लेकर एक नकली अपहरण प्लान किया जाता है। दुल्हन के दोस्त और परिवार वालें दुल्हन का अपहरण करते हैं और उसे रिहा करने के लिए दूल्हे से फिरौती मांगते हैं। दूल्हे को अपनी दुल्हन को शादी के बाद अपने दोस्तों और परिवार के लिए पार्टी या गिफ्ट्स दिए जाते हैं।

इंडोनेशिया में दूल्हा-दुल्हन तीन दिन तक नहीं कर सकते बाथरूम का इस्तेमाल

इंडोनेशिया की टीडॉन्ग जनजाति एक परंपरा निभाती है जिसमें एक नवविवाहित जोड़े को अपनी शादी के 3 दिन और 3 रात बाथरूम का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। इस वजह से नवविवाहित जोड़े को समारोह के दौरान भोजन और पानी भी कम दिया जाता है। इस रस्म के बारे में मान्यता है कि इससे शादीशुदा जीवन खुशहाल बनता है और इस परंपरा को तोड़ना बुरा माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.