रुपईडीहा पत्रकार संघ ने निकाली भब्य सद्भावना तिरंगा यात्रा

न्यूज़ वाणी

रुपईडीहा पत्रकार संघ ने निकाली भब्य सद्भावना तिरंगा यात्रा

रूपईडीहा बहराइच भारत नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा बाजार में रुपईडीहा पत्रकार संघ द्वारा एक भब्य सदभावना तिरंगा यात्रा निकाला गया।जिसमे कस्बे के दर्जनों संगठनों ने भाग लिया। जिसमे मुख्यतः सरस्वती शिशु मंदिर, मदर्सा रहमानिया तर्जुमानुल कुरान, राष्ट्रीय कैडेट कोर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, परवीन गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल, श्री राम जानकी इंटर कॉलेज के बच्चों व शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान प्यार,मोहब्बत,भाईचारा और आजादी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से काम करने पर बल दिया गया। यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश की आजादी की लड़ाई में हिंदू,मुसलिम
,सिख,ईसाई सबका योगदान रहा। सभी धर्मावलंबियों ने बिना किसी धार्मिक भेदभाव के अंग्रेजों को देश से भगाने की लड़ाई में पूरे देश भक्ति के साथ अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। रुपईडीहा पत्रकार संघ की ओर से प्रात: 8:30 बजे चकिया मोड़ चौराहे से नो मेंस लैंड, रुपईडीहा बाजार होते हुए चकिया मोड़ चौराहे पर समापन हुआ । पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कस्बे के प्रत्येक नागरिक को जाति,धर्म
,भाषा,क्षेत्र जैसी विभेदकारी कुरीतियों से ऊपर उठकर ही आजादी को अक्षुण बनाये रखने का कर्तव्यबोध पैदा करना ही इस सद्भावना तिंरगा यात्रा का उद्देश्य हैं। सद्भावना तिरंगा मार्च में सभी धर्मों के धर्मगुरु सहित बड़ी संख्या में कस्बे के संभ्रांत व गणमान्य लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में रुपईडीहा पत्रकार संघ के पदाधिकारी संजय वर्मा, शकील अहमद,इरशाद हुसैन, अमित मदेशिया, रईस अहमद, श्याम मिश्रा, अनिल वर्मा, महबूब अहमद, संजय गुप्ता, दयाशंकर शुक्ल, सिद्धनाथ गुप्ता, अंकित अग्रवाल, रजा इमाम रिजवी, एम अरशद, शेर सिंह कसौधन, भीम सेन मिश्र प्रधान अब्दुल कलीम,पूर्व प्रधान जुबेर अहमद फारूकी, डॉ सनत कुमार शर्मा, डॉ0 उमाशंकर वैश्य अनिल अग्रवाल,हाफिज अब्दुल कशीद, हाफिज शमशुल हक़,कमल मदेशिया,सहित कस्बे के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

*बॉक्स*
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जलपान की व्यवस्था के साथ किया पुष्प वर्षा

गुरुवार को ही रुपईडीहा थाने की पुलिस, भारतीय जनता पार्टी की मंडल टीम व पीआरडी जवानों द्वारा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा के दरमियान क्षेत्र पंचायत सदस्य शब्बीर अहमद, राहुल शुक्ला, सिराज अहमद द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों पर पुष्प वर्षा की गई । साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चकिया मोड़ चौराहे पर स्टाल लगाकर सभी के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.