आजादी के जश्न में सराबोर रहा जनपद, घर-घर फहरा तिरंगा – डीएम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर कर्तव्य निष्ठा की दिलाई शपथ – गांधी व अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित – विभिन्न विद्यालयों समेत सरकारी कार्यालयों में भी शान से फहरा तिरंगा

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के जश्न में पूरा जनपद सराबोर रहा। जिले में जगह-जगह जहां कार्यक्रमों का आयोजन किया गया वहीं कलेक्ट्रेट समेत सरकारी कार्यालयों व विभिन्न विद्यालयों में शान से तिरंगा लहराया गया। उधर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान भी परवान चढ़ा। सभी लोगों ने अपने-अपने घरों के साथ-साथ प्रतिष्ठानों मंे तिरंगा लहराया। कई जगह मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम भी हुए। सबसे पहले सरकारी, अर्द्धसरकारी, समस्त विद्यालयों मंे शिक्षारत नौनिहाल छात्र-छात्राओं ने शहर के प्रमुख मार्गाें से प्रभात फेरी निकाल आजादी की पहली सुबह का एहसास कराया। नन्हें-मुन्हें बच्चे कदम-ताल मिलाते हुये कलेक्टेªट प्रंागण पहुंचे। तत्पश्चात् कार्यक्रमों की शुरूआत हो गई।
जिलाधिकारी श्रुति ने सुबह आठ बजे कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने विकास भवन कार्यालय पर तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण की इस शुभ बेला पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने ध्वजा रोहण के बाद महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किये। वहीं मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने बारी-बारी से नमन करते हुये माल्यार्पण किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। बारी-बारी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने फिरंगियों और अमर शहीदों के बीच लड़ी गयी जंग का बखान किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने फिरंगियों की याद को ताजा करते हुये कहा कि आजादी कितनी मुश्किलों से मिली है और इस आजादी को बरकरार रखना हम सभी का दायित्व है। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम लोग जो चैन भरी संास ले रहे हैं उसके पीछे अमर शहीदों की कड़ी तपस्या और बलिदान जुड़ा हुआ है। हमे संविधान के बनाये गये नियम कानूनों का पालन करना चाहिये। एकता की मिशाल के लिये हिन्दुस्तान सभी मुल्कों में जाना जाता है। यह एकता और अखंडता बनाये रखने के लिये सभी को एक दूसरे के सुखों और दुखों में बराबर शरीक होना चाहिये। आजादी के जश्न को अलग-अलग अंदाज में मनाया गया। पुलिस लाइन में भी डीएम श्रुति ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने भी हिस्सा लिया। द्वेय अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने झंडारोहण कर किया। तीनों तहसीलों में एसडीएम व तहसीलदार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिले भर के विद्यालयों समेत सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। 75 वें आजादी के जश्न में सांस्कृतिक, नाटक, आजादी के गीत, फिल्मी गीतों का मंचन किया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहर क्षेत्र के सभी विद्यालयों मंे भी ध्वजारोहण की धूम रही। डीपी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक केशमान सिंह यादव, लिल्स बगिया पटेल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह व प्रबंधिका नेहा सिंह सचान, विद्या निकेतन इंटर कालेज रानी कालोनी आवास विकास में प्रबंधक राजेश सिंह यादव, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम में प्रबंधक राजेंद्र त्रिवेदी ने झंडारोहण किया। तत्पश्चात प्रबंधक ने बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट में स्थान लाने वाली छात्राओं को इक्कीस हजार रूपए देकर सम्मानित किया। इसी तरह जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर में प्रधानाचार्य विनय सिंह, सुंदरमती बालिका इंटर कालेज व सागर कान्वेंट स्कूल राधानगर में प्रबंधक अशोक मौर्य, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांशनगर में प्रधानाचार्य, नूरूल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रधानाचार्य, एंबिशन पब्लिक स्कूल शांतीनगर में प्रधानाचार्य, चंद्रा बालिका इंटर कालेज पीरनपुर में प्रधानाचार्य, सांई सिटी मान्टेसरी स्कूल जयरामनगर में प्रबंधक पवन सिंह गौर ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान का वितरण किया। तत्पश्चात उन्होने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। उधर राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने झंडारोहण किया। इसके अलावा नगर पालिका परिषद फतेहपुर में अध्यक्ष नजाकत खातून ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा, ईओ मीरा सिंह के अलावा कार्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। नगर पंचायत कार्यालयों में भी संबंधित चेयरमैन के अलावा खण्ड विकास कार्यालयों में संबंधित बीडीओ ने झंडारोहण कर आजादी का जश्न मनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.