भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने जरूरतमंद के लिए किया रक्तदान

फतेहपुर।सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने जरूरतमंद महिला मरीज के लिए रक्तदान किया। उनके इस प्रयास की सभी ने सराहना की। जरूरतमंद को दी जा रही सेवाओं को देखते हुए मरीज के तीमारदार ने भी रक्तदान किया। जिससे आगे किसी और की मदद की जा सके।
बताते चलें कि बांदा जनपद के ग्राम बेंदा निवासी विकास सिंह की पत्नी प्रिंसी सिंह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मरीज को रक्त की कमी है। जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता बताई। मरीज के परिवार वाले रक्तदान करने हेतु सक्षम है लेकिन किसी का रक्त समूह मरीज से नहीं मिला। जिसके चलते मरीज के तीमारदार काफी परेशान थे। तभी मरीज के तीमारदार विकास को सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम का नंबर मिला। उन्होने टीम को काल किया। टीम ने देर न करते हुए देर रात केस की जांच की डॉक्टर से बात की। डॉक्टर ने बताया कि मरीज को सुबह तक एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। उसके बाद केस की जानकारी ग्रुप में साझा की।जिस पर टीम के सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सावन गुप्ता रक्तदान के लिए तैयार हो गए। तत्काल रक्तदान के लिए श्याम नर्सिंग होम के रक्तकोष पहुंचे और जरूरतमंद मरीज प्रिंसी के लिए रक्तदान किया। टीम की सेवाओ को देखते हुए मरीज के तीमारदार विकास ने भी अपना रक्तदान किया। जिससे टीम आगे भी जरूरतमंद की मदद कर सके। इस मौके पर गुरमीत सिंह, रक्तकोष से कंचन व मरीज के तीमारदार विकास सिंह उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.