बाढ़ ने मचाई तबाही, लोग अपने गांव में हुए कैद -आवागमन के सभी रास्ते बंद, दिक्कतों से जूझ रहे ग्रामीण

खागा/फतेहपुर। थाना किशनपुर क्षेत्र के महावतपुर गांव को यमुना नदी ने घेर लिया है। गांव से आने जाने वाले सभी रास्तों पर पानी भर चुका है। गांव पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुका है। गांव की बिजली भी काट दी गई है ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो जिसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिले के सभी आला अधिकारी क्षेत्र की समस्याओं पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं एसडीएम खागा मनीष कुमार लगातार क्षेत्र में दौड़ा करके पल-पल की जानकारी व क्षेत्र की जनता के लिए सारे इंतजाम यह जा रहा है। जिसने एसबीएम खागा मनीष कुमार थाना प्रभारी संजय तिवारी के प्रयास को जनता द्वारा सराहा जा रहा है। वहीं पानी किशनपुर के रामलीला मैदान हुआ फाल्गुन गिरी महाराज के चबूतरे तक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में बाढ़ को लेकर काफी चिंता व भयभीत है। एसडीएम लगातार तहसील क्षेत्र के धाता थाना खखरेरू थाना व किशनपुर थाने का निरीक्षण कर रहे हैं। रात के 12 बजे तक क्षेत्र में बने रहते हैं। उनकी एक्टिविटी से लोग काफी प्रभावित एवं किसी भी प्रकार की कोई समस्या के लिए लोग बेझिझक होकर अपनी समस्या रखते हैं और उनका निस्तारण की समय किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.