पत्नी के हाथ-पैर बांधे, प्राइवेट पार्ट पर मारे चाकू, शरीर पर 10 वार किए, मां को देख चिल्लाने लगी बेटी

 

 

पत्नी से झगड़े के बाद पति इतना गुस्से में आ गया कि उसके हाथ-पैर बांध चाकू से हमला कर दिया। एक के बाद एक पेट व गर्दन पर 10 वार किए। इसके बाद वह प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गई। मामला अलवर सदर थाना क्षेत्र के चिकानी के पास नाहरपुर गांव का है।

घटना सुबह 4 बजे की है। पुलिस के अनुसार नाहरपुर गांव निवासी दीपिका की शादी 13 साल पहले रतन से हुई थी। दोनों के एक 8 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। बताया जा रहा है कि रतन शराब का आदि था। इसको लेकर उसकी पत्नी दीपिका कई बार टोक चुकी थी। रविवार रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

तड़ते 4 बजे दीपिका अपने बच्चों के साथ गहरी नींद में सो रही थी। इसी दौरान रतन आया और पत्नी के हाथ-पैर पलंग से बांध दिए। इसके बाद वह पेट व गर्दन पर चाकू से हमला करने लगा। इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर भी कई बार हमला किया। इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। अभी उसका अलवर के डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

10 बार चाकू मारे, कमरे में खून ही खून
हमले के दौरान दीपिका चिल्लाने लगी। तभी पास सो रही 12 साल की बेटी आवाज सुनकर जागी। मां पर हमला होते देख वह घर से भागी और करीब 200 मीटर दूर ही मामा के घर पहुंची। मामा को घटना के बारे में बताया तो वे मौके पर पहुंचे। यहां वह खून से सनी हुई थी। इस पर परिजन उसे अलवर हॉस्पिटल में ले गए।
जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि महिला की गर्दन, पेट व प्राइवेट पार्ट के आसपास चाकू लगे हुए थे। आंते दो जगह से फट गई है। करीब 90 पर्सेंट से अधिक खून बह चुका है। अब तक 5 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है। डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल में डॉ. योगेश उपाध्याय, डॉ. मनमोहन, डॉ रविंद्र, तेजेंद्र मलिक, नरेश यादव,प्रवीण शर्मा, मुकेश व मनीषा सहित अन्य स्टाफ ने ऑपरेशन किया है।

पति फरार, आए दिन करता था झगड़ा
महिला के भाई ने बताया कि रात को करीब साढ़े 4 बजे दीपिका को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए। इस घटना के बाद से पति फरार चल रहा है। दीपिका के भाई ने बताया कि उनका जीजा शराबी व जुआरी है। इसलिए वे अपनी बहिन को पिहर में ले आए। यहां वह अपने पति के साथ रहने लग गई। फिर भी पति जुआ व शराब नहीं छोड़ सका। वह आए दिन पत्नी को शराब के पैसे मांगने के लिए परेशान करता रहा है। परिजनों का आरोप है कि अब उसे पैसे देने से मना कर दिया तो वारदात को अंजाम दिया है।

बेटी पूजा ने देखा, कैसे पिता कर रहे थे वार
इस पूरी वारदात को उनकी 12 साल की बेटी पूजा ने आंखों देखा है। अपने पिता को मां पर चाकू से हमला करते देखा। मां चिल्लाई तब वह चुपके से घर से भागी। इसके बाद अपने मामा के पास पहुंची। तब घायल को अस्पताल लाया गया। कुछ देर बाद में 8 साल का बेटा भी जाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अभी मामला भी दर्ज नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.