मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पापा को ट्रेन के सामने फ़ेका, पढ़े पूरी ख़बर

 

मुंगेर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ट्रेन के सामने फेंक दिया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को किउल- जमालपुर रेलखंड के निमियाटांड गांव के पास सोमवार रात 8 बजे एक युवक की लाश बरामद की थी। सभी समझ रहे थे कि उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

युवक की बेटी ने बताया कि मां का गांव के ही एक शख्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़े होते रहते थे। मां ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पापा को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

वहीं, घटना के बाद आरोपी महिला फरार है। इधर, रेल एवं जिला पुलिस एक दूसरे का मामला बताकर पल्ला झाड़ते रहे हैं। शव चार घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर रेलवे पुलिस हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

35 साल का लक्ष्मण यादव धरहरा थाना क्षेत्र के निमियाटांड गांव का रहने वाला था। मृतक की बेटी ने बताया कि उनकी मां का पास के ही गांव के प्रकाश सिंह से अवैध संबंध था। बेटी ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर मम्मी-पापा के बीच अक्सर कहा-सुनी होते रहती थी।

देर शाम मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को ट्रेन के आगे धकेल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मां मौके से फरार हो गई।

आक्रोशित ग्रामीणों की भनक जब स्थानीय जिला पुलिस को मिली तो उन्होंने मृतक के घर के पास से एक बाइक को जब्त किया। साथ ही एक शख्स को हिरासत में लिया। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित परिवार की ओर से अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक शख्स को पुलिस अपने साथ लाई है। सुबह परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की पत्नी नीतू देवी का गांव के ही प्रकाश सिंह से अवैध संबंध रहने के कारण अक्सर पति – पत्नी में बिरोध होते रहता था। पति के साथ पत्नी का विरोध करने की बात को लेकर कई बार बेटी कोमल और रिमझिम कुमारी भी इस बात का विरोध करते थे। मगर नीतू देवी अपने दोनों बेटियों को अक्सर मारपीट कर मुंह बंद रखने की धमकी देती थी। जिस कारण पुत्री सारी घटना को जानते हुए भी कुछ नहीं बोलती थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.