लखनऊ के लेवाना होटल में भीषण आग, 2 की मौत,18 लोग निकाले गए, 15 अभी भी फंसे, सीएम योगी ने कहा-हादसे की जांच होगी

 

 

UP की राजधानी लखनऊ में सोमवार को लेवाना होटल में आग लग गई। ये होटल हजरतगंज इलाके में मदन मोहन रोड पर है। इस अग्निकांड में 2 लोगों की मौत हो गई है। होटल में 15 लोगों के फंसे होने की सूचना है। इन्हें खिड़की तोड़कर निकालने की कोशिशें जारी हैं। अब तक 18 लोगों को निकाला गया है।

धुआं भर जाने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए। दमकल की 24 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। एंबुलेंस से 8 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने लखनऊ कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को ज्वाइंट जांच कराने के लिए कहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे हैं।

लखनऊ DM सूर्य पाल गंगवार हादसे के बाद होटल पर पहुंचे। उन्होंने कहा,”होटल में 30 कमरे हैं। हादसे के वक्त 18 कमरे बुक थे। कुछ लोगों ने हादसे से पहले होटल छोड़ा भी था। हमारे पास 30 से 35 लोगों के फंसे होने की सूचना थी। ज्यादातर को निकाल लिया गया है। रूम नंबर 204 में फंसे हुए शख्स को मोबाइल के जरिए ट्रेस किया जा रहा है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।”

  • डिप्टी सीएम ब्रजेश ने कहा- यूपी के सभी जिलों के होटल्स में फायर सुरक्षा की जांच होगी।
  • इस हादसे में घायल लोगों का सरकार मुफ्त इलाज करवाएगी।
  • हादसे के बाद LDA वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने होटल से संबंधित फाइलें तलब की हैं।
  • डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने टाइम बाउंड जांच कराने के लिए कहा है।
  • DG फायर अविनाश चंद्रा ने NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।
  • होटल की खिड़कियों पर लोहे की पट्टियां लगी हुईं हैं। जिन्हें तोड़कर अंदर घुसने का रास्ता बनाया जा रहा है।
  • JCP लॉ एंड आर्डर पीयूष मोरडिया के मुताबिक कमरा नंबर 214 में अभी भी गेस्ट फंसे हुए है।
  • दूसरी और तीसरी मंजिल पर धुंआ बहुत ज्यादा है। वहां फायर फाइटर को पहुंचने में दिक्कत हो रही है।
  • लखनऊ के फायर ऑफिसर अभय प्रताप सिंह के मुताबिक आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।
  • आधे घंटे बाद स्टाफ को आग लगने का पता चला
    लेवाना होटल में सुबह करीब 7.30 बजे कमरों में धुआं भरने लगा। 8 बजे होटल स्टॉफ को इसके बारे में पता चला। दमकल को सूचना देने के बाद स्टाफ बचाव में जुटा। होटल के आस पास मौजूद लोगों ने बताया कि कई लोग खुद ही खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले। कई लोग हाथ में सामान लेकर बाहर आते दिखाई दिए।
  • बेहोश निकाले गए एक महिला और एक पुरुष की मौत
    होटल से रेस्क्यू करके निकाले गए एक महिला और एक पुरुष बेहोश थे। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया है। उनकी पहचान होटल स्टाफ की मदद से की जा रही है। सिविल अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनके पास 7 मरीज एडमिट हैं।

    लेवना अग्निकांड के 8 घायल

    • श्रवण कुमार
    • राज कुमार
    • मोना
    • अंश कौशिक
    • कामिनी
    • आनंद उपाध्याय
    • चंद्रेश
    • प्रदीप मौर्य
    • सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने हादसे पर जताया दुख
      यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम और पुलिस के अफसरों को बचाव कार्य के लिए मौके पर जाने के लिए कहा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ में हुए अग्निकांड पर ट्वीट करके कहा कि हमारा कार्यालय लखनऊ प्रशासन के संपर्क में है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.