1.98 लाख का नकली पनीर जब्त, इसे खाने से किडनी-लिवर होगा फेल

 

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को पुणे के मंजर खुर्द की एक फैक्ट्री से करीब 900 किलो नकली पनीर जब्त की। इसकी कीमत 1.98 लाख बताई जा रही है। साथ ही मिलावटी पनीर बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला स्किम्ड दूध और 2.24 लाख का आरबीडी पेमोलिन तेल भी पकड़ा गया।

दरअसल पनीर ही नहीं, दूध और घी में भी मिलावट को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। दिवाली के आसपास तो हर साल मिलावटी मावा यानी खोया पकड़ा जाता है।

सबसे पहले बात करते हैं पनीर की

पनीर की मांग बढ़ी है, इसलिए इसे सिंथेटिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। आपने अक्सर यह भी सुना होगा कि प्योर पनीर है या सिंथेटिक।

सवाल- ये सिंथेटिक पनीर होता क्या है?
जबाव- यह नकली पनीर होता है। नकली यानी आर्टिफिशियल तरीके से पनीर को बनाने के लिए उसमें खराब दूध, आटा, डिटर्जेंट पाउडर, पामोलिन तेल, ग्लिसरॉल मोनोस्टियरेट पाउडर और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे केमिकल मिलाया जाता है।

अब जाहिर-सी बात है कि ये सारी चीजें सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी मरीज को घर पर बना पनीर खाने की सलाह देते हैं।

पनीर की प्योरिटी चेक करने का सबसे आसान तरीका यह है कि इसे हाथों से मसलकर देखें। मिलावटी पनीर का चूरा बन जाएगा, क्योंकि यह पाउडर मिल्क से बनता है। प्योर पनीर के साथ ऐसा नहीं होगा।

नकली पनीर खाने से हेल्थ रिलेटेड ये प्रॉब्लम हो सकती हैं

  • इसमें मौजूद केमिकल किडनी और लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • सिंथेटिक पनीर खाने से पेटदर्द, डायरिया और उल्टी की प्रॉब्लम हो सकती है।
  • कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है।

दूध से बनी ज्यादातर चीजों में मिलावट देखी जा रही है। इसलिए पनीर के बाद अब बात करते हैं घी की।

घी को लेकर अक्सर बुजुर्ग कहते हैं कि हम लोग पुराने समय का घी खाकर बड़े हुए हैं, इसलिए मजबूत हैं। तुम लोगों की तरह मिलावटी घी नहीं खाया हमने। सच ही कहते हैं घी अगर प्योर खाया जाए, तो ये हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।

इससे बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसमें गुड कोलेस्ट्रॉल भी होता है। इसके बावजूद सवाल उठता है कि क्या मार्केट में प्योर घी मिलता है? दावा तो सारी कंपनियां करती हैं। हकीकत क्या है, इसे जानने के लिए हम आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.