विश्व ओजोन दिवस पर महाविद्यालय में हुए विविध कार्यक्रम

फतेहपुर। विश्व ओजोन दिवस पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा के निर्देशन में वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष रमेश सिंह एवं जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. अजय कुमार, अनुष्का छोंकर व राजकुमार द्वारा छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता व जिम्मेदारी निर्वहन का दायित्व बोध कराने हेतु पृथ्वी के जीवों के बचाव व संरक्षण में ओजोन परत का छाता के रूप में योगदान विषय पर पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने प्रदर्शित पोस्टरों का मूल्यांकन जंतु विज्ञान के प्राध्यापकों डॉ० अजय कुमार, अनुष्का छोंकर व राजकुमार द्वारा किया गया। जिसमे प्रथम स्थान बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सोनम देवी, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से बीएससी प्रथम की प्रियंका सोनी व बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा कीर्ति सोनी व तृतीय स्थान संयुक्त रूप से स्वाति देवी व रूपमाला ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनम देवी, द्वितीय स्थान कीर्ति सोनी व तृतीय स्थान रूपमाला ने प्राप्त किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने छात्राओं को ओजोन परत के विविध कार्यों के बारे में विस्तार से बताने के साथ साथ सतत विकास पर भी जोर दिया। जिसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आकर जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने ओजोन परत के महत्त्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ० सरिता गुप्ता, डॉ० गुलशन सक्सेना, डॉ शकुन्तला, डॉ० उत्तम कुमार शुक्ल व डॉ० रेखा वर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारियों ने उपस्थित होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.